Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

केरल के मुख्यमंत्री को सुरक्षा नहीं दिए जाने से स्तब्ध हूं : केजरीवाल

Published

on

Loading

arvind-kejriwal

arvind-kejriwal

नई दिल्ली  | दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केरल के मुख्यमंत्री पिनारई विजयन को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सुरक्षा प्रदान करने में विफल रहने को स्तब्ध करने वाला बताया है। आप नेता ने ट्वीट कर कहा, “यह स्तब्ध करने वाला है। संविधान का पूर्ण उल्लंघन।”

केजरीवाल का ट्वीट मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता सीताराम येचुरी के ट्वीट के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘मध्यप्रदेश सरकार ने शनिवार को विजयन को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के गुंडों से सुरक्षा प्रदान करने से इनकार कर दिया।’

येचुरी ने पूछा, “यानी, अब भाजपा के तहत शासन का दिखावा तक नहीं बचा?” विजयन शनिवार को केरल के कुछ संगठनों द्वारा भोपाल में आयोजित एक समारोह में शरीक होने जा रहे थे, जब आरएसएस के कुछ कार्यकर्ताओं ने उनका रास्ता रोक दिया। घटना के बाद पुलिस ने उन्हें केरल लौट जाने को कहा। बाद में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पुलिस प्रमुख दोनों ने विजयन से माफी मांगी।

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending