Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

राष्ट्रपति ने ईद मिलाद-उन-नबी पर राष्ट्र को बधाई दी

Published

on

प्रणब मुखर्जी, राष्ट्रपति, ईद मिलाद-उन-नबी, पैगंबर मोहम्मद

Loading

प्रणब मुखर्जी, राष्ट्रपति, ईद मिलाद-उन-नबी, पैगंबर मोहम्मद

pranab-mukherjee

नई दिल्ली  | राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने रविवार को पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिवस, ईद मिलाद-उन-नबी पर राष्ट्र को बधाई दी। ईद मिलाद-उन-नबी 12 दिसम्बर को मनाई जाने वाली है। पैगंबर का जन्मदिन इस्लामी महीने रबि-उल-अव्वल की 12वीं तारीख को पड़ता है।

राष्ट्रपति ने एक संदेश में कहा, “मिलाद-उन-नबी, पैगंबर साहब के जन्मदिन के पवित्र मौके पर मैं अपने भारत और विदेशों में रहने वाले देशवासियों को शुभकामनाएं देता हूं।”

मुखर्जी ने कहा, “पवित्र पैगंबर का संदेश विश्व बंधुत्व, करुणा, सहिष्णुता और सर्व कल्याण के लिए प्रेरित करता है। हम सब हजरज मोहम्मद साहब के जीवन और आदर्शो को याद कर मानवता की सेवा के लिए फिर से अपने आप को समर्पित करें।”

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending