Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका ने उत्तर कोरिया के खिलाफ प्रतिबंध लगाए

Published

on

Loading

वाशिंगटन| अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उत्तर कोरिया सरकार के खिलाफ नए प्रतिबंध लागू करने से संबंधित एक आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। ये प्रतिबंध खासतौर से सोनी पिक्च र्स एंटरटेनमेंट पर साइबर हमले जैसे प्योंगयांग की ओर से किए गए उकसावे के जवाब में लगाए गए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अमेरिकी वित्त विभाग ने कहा है कि प्रतिबंधों के जरिए तीन निकायों को निशाना बनाया गया है। इनमें रिकॉनैसांस जनरल ब्यूरो, कोरिया माइनिंग डेवलपमेंट ट्रेडिंग कॉरपोरेशन और कोरिया तांगन ट्रेडिंग कॉरपोरेशन शामिल हैं। इसके अलावा उन 10 व्यक्तियों पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं, जो इन निकायों में काम करते हैं। इन सभी को अमेरिकी वित्तीय प्रणाली से लेनदेन तथा अमेरिकी नागरिकों के साथ लेनदेन करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

अमेरिकी वित्त मंत्री जैकब लीव ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि इन कार्रवाइयों के जरिए उत्तर कोरिया के प्रमुख निकाय अलग-थलग पड़ जाएंगे और लगभग एक दर्जन महत्वपूर्ण उत्तर कोरियाई संचालकों की गतिविधियां बाधित होंगी।

व्हाइट हाउस ने कहा है, “राष्ट्रपति ने कहा है कि सोनी पिक्च र्स एंटरटेनमेंट के खिलाफ उत्तर कोरिया के हमले के प्रति हमारा जवाब उसी अनुरूप होगा, और उसका समय व तरीका हमारे अनुसार होगा। आज की कार्रवाई हमारी प्रतिक्रिया का प्रथम पहलू हैं।”

अमेरिका ने प्योंगयांग पर सोनी पिक्च र्स एंटरटेनमेंट को हैक करने का आरोप लगाया है। सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट ने एक कॉमेडी फिल्म ‘द इंटरव्यू’ बनाई है, जिसमें उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन की हत्या करने की एक कोशिश को चित्रित किया गया है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending