Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

लोकसभा में हंगामे के बीच आयकर संशोधन विधेयक पारित

Published

on

लोकसभा, विधेयक, संसद, अर्थव्यवस्था, तृणमूल कांग्रेस, विमुद्रीकरण

Loading

लोकसभा, विधेयक, संसद, अर्थव्यवस्था, तृणमूल कांग्रेस, विमुद्रीकरण

                      loksabha

नई दिल्ली  | संसद के निचले सदन लोकसभा में अघोषित आय या निवेश या बैंकों में जमा नकदी पर 60 फीसदी कर लगाने को लेकर आयकर नियमों में संशोधन के लिए कराधान कानून (द्वितीय संशोधन) विधेयक ध्वनिमत से पारित हो गया। नोटबंदी के मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे के बीच विधेयक को ध्वनि मत से पारित कर दिया गया।

विधेयक पर विचार कर उसे पारित करने के लिए सदन में विधेयक का मसौदा पेश करते हुए जेटली ने कहा कि यह कदम केंद्र सरकार द्वारा काले धन पर लगाम लगाने के लिए उठाए गए कदमों में से एक है।

उन्होंने कहा, “काले धन को अर्थव्यवस्था की मुख्यधारा में लाने का यह एक प्रयास है।”

विपक्षी सदस्यों ने हालांकि जोर देते हुए कहा कि सदन को पहले स्थगन प्रस्ताव के नियम के तहत विमुद्रीकरण पर चर्चा कराना चाहिए और उसके बाद विधेयक को पेश करना चाहिए।

तृणमूल कांग्रेस के सदस्य सुदीप बंदोपाध्याय ने सुझाव दिया कि चर्चा व विधेयक को एक साथ किया जा सकता है, जिसे अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने मंजूरी देने से इंकार कर दिया।

जब विपक्ष ने विरोध किया, तो अध्यक्ष ने शोरगुल के बीच विधेयक पर मतदान करा दिया और इसे ध्वनिमत से पारित कर दिया गया।

कराधान कानून (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2016 के तहत घोषणाकर्ता को 60 फीसदी कर चुकाने के बाद कर का 25 फीसदी अतिरिक्त सरचार्ज (आय का 15 फीसदी) चुकाना होगा, जिसका अर्थ है कि कुल लगभग 75 फीसदी कर चुकाना होगा।

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending