Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं, प्रगति चाहते हैं : मोदी

Published

on

भ्रष्टाचार, नरेंद्र मोदी, भाजपा, ट्वीट, नोटबंदी, लोकसभा

Loading

भ्रष्टाचार, नरेंद्र मोदी, भाजपा, ट्वीट, नोटबंदी, लोकसभा

                                  narendra modi

नई दिल्ली  | देश में हुए विभिन्न चुनावों में बढ़िया प्रदर्शन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में विश्वास जताने के लिए शुक्रिया अदा किया और कहा कि लोग प्रगति चाहते हैं और भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं। मोदी ने श्रृंखलागत ट्वीट में कहा, “पिछले कुछ दिनों के दौरान, हमने देश भर में विभिन्न चुनावों -संसदीय, विधानसभा तथा नगर निकाय- के नतीजे देखे।”

उन्होंने कहा, “पूर्वोत्तर, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात.. हर जगह भाजपा ने बहुत बढ़िया प्रदर्शन किया।”

मोदी ने कहा, “देश भर के ये नतीजे दर्शाते हैं कि लोग देश का चहुंमुखी विकास चाहते हैं और भ्रष्टाचार व कुशासन को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।”

महाराष्ट्र तथा गुजरात में नगर निकाय चुनाव में भाजपा द्वारा सर्वाधिक सीटें जीतने के बाद मोदी की यह टिप्पणी सामने आई है।

केंद्र सरकार के नोटबंदी के कदम के बाद पहले चुनाव में भाजपा ने असम, अरुणाचल प्रदेश व मध्य प्रदेश में हुए उपचुनाव में जीत दर्ज की है।

पांच राज्यों तथा एक केंद्रशासित प्रदेश में 19 नवंबर को हुए 10 विधानसभा तथा चार लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हुए।

 

नेशनल

628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम

Published

on

Loading

मुंबई| लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने शनिवार को 15वीं सूची जारी कर दी। इस सूची में उज्जवल निकम का नाम भी शामिल है। मशहूर वकील उज्जवल निकम को भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए मुंबई उत्तर मध्य सीट से प्रत्याशी बनाया है। इस सीट से पूनम महाजन का टिकट काट गया है।

बता दें कि पूनम महाजन मुंबई की नॉर्थ सेंट्रल सीट से बीजेपी की निवर्तमान सांसद है। बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई थी। इससे पहले 2014 में भी वह इसी सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंची थीं लेकिन इस बार पार्टी ने उनपर भरोसा न जताकर वरिष्ठ वकील उज्जवल निकम को चुनावी मैदान में उतारा है।

बता दें कि उज्जवल निकल देश के जाने-माने वकील हैं उन्हीं ने मुंबई में 26/11 हमले को अंजाम देने वाले आतंकी आमिर कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाया था। इस केस में वह विशेष लोक अभियोजक भी थे। इसके अलावा वह 1993 के बम धमाकों, गुलशन कुमार हत्याकांड और प्रमोद महाजन हत्याकांड जैसे हाई प्रोफाइल केसों में सरकारी की ओर से केस लड़ चुके हैं। उन्होंने अपने 30 साल लंबे करियर में 628 लोगों को आजीवन कारावास और 37 लोगों को मृत्युदंड की सजा दिलवाई।

Continue Reading

Trending