Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कानपुर ट्रेन हादसा : बिहार के यात्रियों को लेकर पटना पहुंची विशेष ट्रेन

Published

on

Loading

कानपुर ट्रेन हादसा : बिहार के यात्रियों को लेकर पटना पहुंची विशेष ट्रेन

पटना | उत्तर प्रदेश के कानपुर के पास इंदौर-पटना एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद बिहर के यात्रियों को लेकर विशेष ट्रेन सोमवार सुबह पटना जंक्शन पहुंची। ट्रेन से आए यात्रियों के चेहरे पर दहशत बरकरार थी। इतने बड़े हादसे में सकुशल बचे अपनों को पाकर उनकी आंखों से आंसू छलक गए। कानपुर के पास पुखरायां में रविवार हुई ट्रेन दुर्घटना में 130 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और 180 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना के बाद बिहार के लोगों को लेकर विशेष ट्रेन सोमवार सुबह करीब चार बजे पटना पहुंची। ट्रेन के पटना पहुंचते और परिजनों को देखते ही पीड़ितों का दर्द छलक पड़ा।

पटना जिला प्रशासन और रेल प्रशासन की तरफ से पीड़ित यात्रियों के लिए पटना जंक्शन पर चिकित्सक, व्हील चेयर, स्ट्रैचर, खाना और पानी की व्यवस्था के साथ-साथ सभी तरह के इंतजाम किए गए थे।

पटना के जिलाधिकारी संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि विशेष ट्रेन से करीब 200 लोग पटना पहुचे हैं। यहां आए लोगों को गंतव्य तक भेजे जाने के लिए पूरी व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया, “ट्रेन से उतरने के बाद घायल यात्रियों को एंबुलेंस द्वारा अस्पताल भेजा गया तथा अन्य यात्रियों को उनके घर तक भेजा गया।”

उन्होंने बताया कि दुघर्टना में अब तक बिहार के 16 यात्रियों की मौत हुई है।

सरकार की तरफ से पूरे इंतजाम किए गए हैं। किसी को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आए इसका पूरा ख्याल रखा गया है।

प्रादेशिक

इंडिगो के विमान को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Published

on

Loading

चेन्नई। चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 5314 को शनिवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद इसकी मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। फ्लाइट 6E 5314 ने चेन्नई से सुबह करीब सात बजे उड़ान भरी थी। यह सुबह करीब पौने नौ बजे मुंबई हवाईअड्डे पर उतरी। हवाईअड्डे के अधिकारी तुरंत हरकत में आ गए। सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतारा। फिलहाल, पूरे विमान की तलाशी ली जा रही है।

एयरलाइंस कंपनी ने एक बयान में कहा, “चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 5314 को बम की धमकी मिली थी। मुंबई में उतरने के बाद, चालक दल ने प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सुरक्षा एजेंसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार विमान को मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड कराया।

इंडिगो ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि सभी यात्री विमान से सुरक्षित उतर गए हैं. विमान की अभी जांच चल रही है। सभी सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद विमान को वापस टर्मिनल क्षेत्र में ले जाया जाएगा।

आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली से बनारस जाने वाली फ्लाइट को इसी तरह की धमकी मिली थी। दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था।

Continue Reading

Trending