Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

दो हजार और 500 के नए नोट पर सुनिए पीएम मोदी का भाषण

Published

on

Loading

modi-keynote-appनई दिल्ली। नोट बंदी के बाद से सोशल मीडिया में हर दिन कुछ न कुछ नया ट्रेंड हो रहा है। यूं भी 500-2000 के नए नोटों को लेकर पूरे देश के लोगों में खासी उत्सुकता है। इसे एक नए ऐप ने और बढ़ा दिया है। ‘मोदी कीनोट’ नाम के इस ऐप से 2000 का नोट स्कैन करने पर पीएम नरेंद्र मोदी का वीडियो चलने लग रहा है, जिसमें वे नए नोटों के चलन के बाबत देश को संदेश दे रहे हैं।

यह वही वीडियो है, जो पीएम मोदी ने 8 नवंबर की रात 8 बजे देश को संदेश दिया था। उन्होंने अपने इस भाषण में 1000 और 500 के नोटों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की बात कही थी।

गूगल प्ले स्टोर पर जाकर इस ऐप को डाउनलोड किया जा सकता है। इसके लिए आपको पहले अपने एंड्रायड फोन में ‘मोदी की नोट’ ऐप डाउनलोड करना होगा। ऐप को इंस्टाल कर ‘मोदी की नोट’ पर क्लिक करें। इसके बाद 2000 या 500 का नया नोट लेकर उसे कैमरे से स्कैन के बाद नोट पर पीएम मोदी के भाषण का वीडियो क्लिप दिखने लगता है।

ये ऐप बेंगलुरु के बारा स्कल स्टूडियोज ने तैयार किया है जिसे बीते 11 नवंबर को गूगल प्ले स्टोर पर अपलोड किया गया। अब तक इस ऐप को 6000 से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है।

वैसे तो प्रधानमंत्री का कोई भी भाषण यू-ट्यूब पर देखा जा सकता है, लेकिन नोट को स्कैन करने के बाद चलने वाले भाषण पर सोशल मीडिया में अलग-अलग कमेंट्स आ रहे हैं। कोई इस एप को सिर्फ फन के लिए बता रहा है, तो कोई इस एप को नोट के सिक्योरिटी फीचर से जुड़ा हुआ बता रहा है। यह भी चर्चा है कि जिस नोट को स्कैन करने के बाद प्रधानमंत्री का भाषण नहीं चलेगा, वह नोट नकली है।

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending