Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

CM केजरीवाल ने कहा 2 हजार के नए नोट से भ्रष्टाचार

Published

on

दिल्ली, मुख्यमंत्री, अरविंद केजरीवाल, मोदी, सरकार, फेसबुक, भाजपा, नोटबंदी

Loading

दिल्ली, मुख्यमंत्री, अरविंद केजरीवाल, मोदी, सरकार, फेसबुक, भाजपा, नोटबंदी

                          CM Arvind kejriwal

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री ने फेसबुक के माध्यम से केन्द्र और फेसबुक पर लाइव के जरिये लोगो से बात करते हुए शनिवार शाम केजरीवाल ने कहा कि भाजपा कह रही है कि नोटबंदी से कालेधन और भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी, लेकिन अभी तक यह समझ नहीं आ रहा है कि यह रोक कैसे लगेगी।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि हाल ही में कई घटनाएं सामने आई हैं जिसमें लोग नए 2 हजार के नोटों की रिश्वत दे रहे थे। केजरीवाल ने दावा कि कि 2 हजार के नए नोट से भ्रष्टाचार और बढ़ेगा। केजरीवाल ने नोटबंदी पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब लोगों को केवल 4 हजार रुपये बदलने पर ही नए नोट मिल रहे हैं तो लोगों के पास रिश्वत देने के लिए पैसा कहां से आ रहा है। सीएम ने कहा जिन लोगो के पास कालाधन है वह जुगाड़ से अपना धन सफेद कर रहे हैं। उन्होने कहा कि आजाद भारत का यह सबसे बड़ा घोटाला है।

नेशनल

628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम

Published

on

Loading

मुंबई| लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने शनिवार को 15वीं सूची जारी कर दी। इस सूची में उज्जवल निकम का नाम भी शामिल है। मशहूर वकील उज्जवल निकम को भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए मुंबई उत्तर मध्य सीट से प्रत्याशी बनाया है। इस सीट से पूनम महाजन का टिकट काट गया है।

बता दें कि पूनम महाजन मुंबई की नॉर्थ सेंट्रल सीट से बीजेपी की निवर्तमान सांसद है। बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई थी। इससे पहले 2014 में भी वह इसी सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंची थीं लेकिन इस बार पार्टी ने उनपर भरोसा न जताकर वरिष्ठ वकील उज्जवल निकम को चुनावी मैदान में उतारा है।

बता दें कि उज्जवल निकल देश के जाने-माने वकील हैं उन्हीं ने मुंबई में 26/11 हमले को अंजाम देने वाले आतंकी आमिर कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाया था। इस केस में वह विशेष लोक अभियोजक भी थे। इसके अलावा वह 1993 के बम धमाकों, गुलशन कुमार हत्याकांड और प्रमोद महाजन हत्याकांड जैसे हाई प्रोफाइल केसों में सरकारी की ओर से केस लड़ चुके हैं। उन्होंने अपने 30 साल लंबे करियर में 628 लोगों को आजीवन कारावास और 37 लोगों को मृत्युदंड की सजा दिलवाई।

Continue Reading

Trending