Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने को लेकर सरकार गंभीर : राजनाथ

Published

on

Loading

भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने को लेकर सरकार गंभीर : राजनाथ

लखनऊ | केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि भोजपुरी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने को लेकर केंद्र सरकार भी संजीदा है। उन्होंने कहा कि इसे प्रधानमंत्री ने भी अपनी सैद्धांतिक सहमति दे दी है। राजनाथ ने शनिवार को राजधानी स्थित शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में भोजपुरी अध्ययन शोध केंद्र का उद्घाटन करने के बाद यह बात कही।

उन्होंने कहा, “भोजपुरी में एक मिठास है, किसी भी प्रसंग का भोजपुरी में जल्दी रिएक्शन आता है। मैं गृहमंत्री हूं, इसलिए सुरक्षा पर विशेष ध्यान देता हूं। इस समय आतंकवाद सबसे बड़ी चुनौती हैं और हम इसका मुकाबला कर रहे हैं।”

भोजपुरी बोलने वालों से इसके लिए पूछेंगे तो वे कहेंगे, “ना हमरे के आटा चाही, ना हमरे के टाटा चाही, हमनी के पाकिस्तान में सन्नाटा चाही।”

उन्होंने कहा, “भोजपुरी देवनागरी से अलग है। हम भोजपुरी का सम्मान करते हैं। भोजपुरी फिल्मों ने भाषा को आगे बढ़ाया है। हमारी सरकार ने मालिनी अवस्थी को भोजपुरी गीतों के लिए पद्मश्री दिया। इस विवि ने भोजपुरी रिसर्च सेंटर को मूर्त रूप देने के बारे में सोचा, जो काफी सराहनीय है।”

विश्वविद्यालय के कुलपति नीशीथ राय ने कहा, “हमने विश्वविद्यालय में दिव्यांगों की सुविधा के लिए अच्छे कार्य किए हैं। लगातार इनकी अच्छी शिक्षा के लिए प्रयासरत है।”

उन्होंने कहा, “अभी तक देखा गया है कि इनकी प्राइमरी और जूनियर की शिक्षा कम हो रही है। इसीलिए हम कक्षा छह से लेकर 12वीं तक का आवासीय विद्यालय बना रहे हैं। जिसके सत्र की शुरुआत जुलाई में हो जाएगी। जल्द ही इसे प्राइमरी स्तर पर भी शुरू करने पर कार्य हो रहा है।”

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending