Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

सपा प्रमुख मुलायम की तबीयत खराब, एक कार से ही मिलने पहुंचे शिवपाल-अखिलेश

Published

on

Loading

shivpal-akhileshलखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव की तबीयत सोमवार देर शाम खराब हो गई। परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्र ने कहा, नेताजी को दांतों में तेज दर्द है। डाक्टरों ने जांच के बाद आराम की सलाह दी है।

दोनों नेताओं में इन दिनों मतभेद सतह पर आ चुके हैं, फिर भी दोनों एक ही कार में नेताजी से मिलने पहुंचे। एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी।

एक करीबी सूत्र ने कहा कि समाजवादी पार्टी में पारिवारिक झगड़ा पिछले एक महीने से चल रहा है, जिसकी वजह से वह तनाव में हैं।
मुलायम सिंह दांत की समस्या से लंबे समय से जूझ रहे हैं और कुछ समय पहले उन्होंने दांतों में रूट कनाल करवाई थी। जैसे ही यह खबर पार्टी नेताओं तक पहुंची, शिवपाल यादव और अखिलेश यादव उनका हाल जानने पहुंचे।

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending