Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

महिलाओं को मुंबई की हाजी अली दरगाह में मिलेगा प्रवेश

Published

on

Loading

Haaji aliनई दिल्ली। मुंबई के हाजी अली दरगाह ट्रस्ट ने सोमवार को सर्वोच्च न्यायालय को सूचित किया कि महिला श्रद्धालु हाजी अली दरगाह के पवित्र स्थल तक जा सकेंगी। ट्रस्ट ने सर्वोच्च न्यायालय से कहा कि वह सूफी संत की मजार पर महिला श्रद्धालुओं के जाने के लिए एक पृथक मार्ग का निर्माण कर रहा है।

हाजी अली दरगाह ट्रस्ट की ओर से पेश वरिष्ठ वकील गोपाल सुब्रह्मण्यम ने महिलाओं के लिए मार्ग बनाने हेतु दो सप्ताह का समय मांगा। प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति टी.एस. ठाकुर, न्यायमूर्ति डी.वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति एल. नागेश्वर राव की पीठ ने इसे सकारात्मक प्रगति बताया।

पीठ ने कहा, अगर आप उच्च न्यायालय (बम्बई) के आदेश का पालन करने जा रहे हैं, तो आपको चार सप्ताह का समय मिल सकता है। सुह्ममण्यम ने दरगाह के नक्शे का सहारा लेते हुए न्यायालय को बताया कि दरगाह ने उन दानपात्रों को किसी और जगह रखने का फैसला किया है, जिसमें श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान को रखा जाता है।

उन्होंने न्यायालय से यह भी कहा कि अतीत में महिलाओं को दरगाह के पवित्र स्थल तक जाने की अनुमति थी, लेकिन कुछ लॉजिस्टिकल कारणों से इस पर पाबंदी लगा दी गई। उन्होंने कहा, ट्रस्ट ने पवित्र स्थल में महिलाओं के प्रवेश पर साल 2012 में पाबंदी लगाई थी।

हाजी अली दरगाह ट्रस्ट ने बंबई उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने के लिए सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में ट्रस्ट को महिला श्रद्धालुओं को दरगाह पर जाने की अनुमति देने का निर्देश दिया था।

बंबई उच्च न्यायालय ने 26 अगस्त को प्रसिद्ध सूफी संत हाजी अली की मजार के प्रतिबंधित क्षेत्र में महिलाओं के प्रवेश की अनुमति दी थी। बंबई उच्च न्यायालय ने महिलाओं को दरगाह के पवित्र स्थल तक जाने की अनुमति से संबंधित अपने फैसले पर रोक लगाते हुए हाजी अली ट्रस्ट को सर्वोच्च न्यायालय जाने का समय दिया था।

नूरजहां नियाज, जकिया सोमान और अन्य की ओर से दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने यह आदेश दिया था।
हाजी अली दरगाह एक मस्जिद और दरगाह है, जो मुंबई में वर्ली के अपतटीय क्षेत्र में एक छोटे-से टापू पर स्थित है। यह एक मुस्लिम संत पीर हाजी अली शाह बुखारी को समर्पित है।

नेशनल

सस्पेंस खत्म, रायबरेली से राहुल तो अमेठी से केएल शर्मा लड़ेंगे चुनाव

Published

on

Loading

लखनऊ। कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी से उम्‍मीदवार कौन होगा? इसपर सस्‍पेंस खत्‍म कर दिया है। पार्टी ने शुक्रवार को नामांकन के आखि‍री द‍िन नई ल‍िस्‍ट जारी कर इन दोनों सीटों पर प्रत्‍याशि‍यों के नाम का एलान कर द‍िया है। कांग्रेस ने अमेठी से केएल शर्मा को टिकट दिया है जबकि कांग्रेस की पारंपरिक सीट रायबरेली से खुद राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे।

राहुल गांधी आज दोपहर 12 बजे रायबरेली के लिए नामांकन करेंगे। इस क्रम में राहुल गांधी और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली से रायबरेली पहुंच गए हैं। माना जा रहा है कि राहुल गांधी के नामांकन के समय सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चुनाव लड़ने पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने कहा कि हम लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग थी और हम चाहते थे कि हम सबके नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ें। पार्टी के कार्यकर्ताओं को और अमेठी-रायबरेली के गांव को वे(राहुल गांधी) जानते हैं। रायबरेली एक परंपरागत सीट है जहां हमेशा विकास का कार्य हुआ है, अमेठी में भी वही हाल है। मैं राहुल गांधी को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं देता हूं। इसका जबरदस्त असर आने वाले पांचों चरणों के चुनाव पर पड़ने वाला है।

Continue Reading

Trending