Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

जयललिता के स्वास्थ्य में सुधार, जल्द लौट सकती हैं घर

Published

on

Loading

jayallalitaचेन्नई। अपोलो अस्पताल ने शुक्रवार को कहा कि तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता के स्वास्थ्य में धीरे-धारे सुधार हो रहा है। ग्यारह दिनों के अंतराल के बाद जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया कि मुख्यमंत्री लोगों से बातचीत कर रही हैं और उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

सी. पोन्नाईयन सहित अन्नाद्रमुक के नेताओं ने मीडिया से कहा कि जयललिता लोगों से बात कर रही हैं और वह बैठी भीं। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रमुख कुछ दिनों में घर पर होंगी। अस्पताल ने कहा कि मुख्यमंत्री का उपचार और निगरानी जारी है।

बुलेटिन में कहा गया है कि अस्पताल के एक क्रिटिकल केयर ग्रुप के विशेषज्ञों का दल, कार्डियोलॉजिस्ट, श्वसन फिजिशियन, संक्रामक रोगों के विभाग के सलाहकार, इंडोक्राइनोलॉजिस्ट और डायलेक्टोलाजिस्ट उनके इलाज में लगे हुए हैं। जयललिता को एक महीने पहले बुखार की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Continue Reading

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending