Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

बिहार में पत्नी, बच्चों को जिंदा जलाया, आरोपी फरार

Published

on

Loading

बिहारदरभंगा, बिहार में दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में बुधवार को एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी और दो बच्चों को जलाकर मार दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस के अनुसार, टेकटार गांव निवासी मोहम्द हारून का अपनी पत्नी रुखसाना खातून के साथ आर्थिक स्थिति को लेकर अक्सर विवाद होता था। इसी क्रम में मंगलवार की रात भी दोनों में विवाद हुआ। आरोप है कि हारून ने रात को पत्नी और दो बच्चों की जलाकर हत्या कर दी।

कमतौल के थाना प्रभारी राजकुमार राय ने आईएएनएस को बताया कि मृतकों की पहचान हारून की पत्नी रुखसाना खातून (22 वर्ष), बेटा मो़ दिलशाद (चार वर्ष) और बेटी खूशबू (एक वर्ष) के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि हारून बेरोजगार था और चोरी भी करता था। पिछले दिनों ही वह जमानत पर जेल से रिहा हुआ था।

राय ने बताया कि मृतका की मां बरिऔर गांव निवासी रसुला खातून के बयान पर कमतौल थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी घटना के बाद से फरार है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

नेशनल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं। 82 की उम्र में कौन चुनाव लड़ेगा। इसलिए नए लोगों को मौक़ा देना चाहिए।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग हो रही है। इन्हीं में एक सीट राजगढ़ भी है जो दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

Continue Reading

Trending