Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

जयललिता के स्वास्थ्य की जांच एम्स के चिकित्सक करेंगे

Published

on

जयललिता

Loading

जयललिता चेन्नई| अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के तीन चिकित्सकों का दल तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के स्वाथ्य की जांच करेगा, जो पिछले महीने से ही अस्पताल में भर्ती हैं। रिपोर्ट के अनुसार, फेफड़ों के विशेषज्ञ जी.सी. खिलनानी, हृदय रोग विशेषज्ञ नीतीश नाइक और एनेस्थेटिस्ट अंजन त्रिखा 68 वर्षीया जयललिता के स्वास्थ्य की जांच करेंगे।

हालांकि अपोलो अस्पताल, जहां जयललिता भर्ती हैं और राज्य सरकार आधिकारिक टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं हो सके। एम्स की मेडिकल टीम से पहले लंदन के सेंट थॉमस अस्पताल के चिकित्सक रिचर्ड बील, जयललिता की जांच कर चुके हैं। अपोलो अस्पताल के अनुसार, बीगल के साथ विस्तृत विचार-विमर्श के आधार पर ही उनका उपचार किया जा रहा है।

उपचार योजना में उच्च एंटीबायोटिक दवाएं, रिसपॉयरेटरी सपोर्ट और अन्य संबद्ध नैदानिक उपायों को लगातार संक्रमण का इलाज करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। जयललिता को बुखार और निर्जलीकरण के कारण 22 सितंबर को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वहीं, अपोलो अस्पताल ने शुरू में कहा था कि जयललिता का बुखार का इलाज किया गया था, बाद में उन्होंने कहा कि उनका संक्रमण का इलाज चल रहा है। जयललिता को अस्पताल में कुछ और दिन रहने की सलाह दी गई है।  मद्रास उच्च न्यायालय ने चार अक्टूबर को एडिशनल एडवोकेट जनरल को सरकार से जयललिता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने को कहा था।

सामाजिक कार्यकर्ता ट्रैफिक रामास्वामी ने जयललिता के स्वास्थ्य की वास्तविक स्थिति की मांग करते हुए मद्रास उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका (पीआईएल) दायर की है। न्यायालय ने यह भी कहा है कि लोग मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य के बारे में जानने के लिए बेचैन हैं।
ट्रैफिक रामास्वामी ने जानना चाहा कि क्या जयललिता महत्वपूर्ण निर्णय लेने और अधिकारियों व मंत्रियों के साथ बैठकें करने के लिए स्वस्थ्य हैं?

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending