Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

जावा समुद्र में मिला मलबा एयरएशिया के विमान का : इंडोनेशिया

Published

on

Loading

जकार्ता| इंडोनेशिया ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी कि जावा समुद्र में जो मलबे मिले हैं वे एयरएशिया के लापता विमान की उड़ान संख्या क्यूजेड8501 के ही हैं। इंडोनेशिया के कार्यवाहक परिवहन निदेशक जोको मुर्जात्मोजो ने कहा, “इसकी पुष्टि हो गई है कि सफेद और लाल रंग का जो मलबा मिला है, वह लापता विमान का ही है।” इससे पहले इंडोनेशिया की राष्ट्रीय खोज एवं राहत एजेंसी ने कहा था कि खोज क्षेत्र में मलबों के 10 टुकड़े मिले हैं, जहां एयरबस ए320-200 नियंत्रण कक्ष से संपर्क टूटने से पहले आखिरी बाद देखा गया था। इंडोनेशिया के पूर्वी जावा प्रांत में सुराबाया से सिंगापुर के लिए उड़ान भरने के 42 मिनट बाद ही विमान का संपर्क नियंत्रण कक्ष से टूट गया था। विमान में 162 लोग सवार थे।

जोको ने कहा, “राष्ट्रीय खोज एवं राहत एजेंसी की मदद से बचाव कार्य अब उस स्थान पर केंद्रित होगा, जहां मलबे मिले हैं।” वहीं, एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि समुद्र के ऊपर गश्त करने वाले इंडोनेशिया के विमान ने सबसे पहले मलबों को ढूंढ़ा। उन्होंने बताया कि मलबों का स्थान पंगकीन बुन में उस जगह से मिलता है, जिसके बारे में दो मछुआरों ने सूचना दी थी। मछुआरों ने कहा था कि उन्होंने रविवार सुबह विस्फोट होते देखा था और धमाका सुना था। प्रवक्ता ने कहा, “हमने खोज अभियान के दो सदस्यों को मलबा लाने का आदेश दिया है।”

अन्तर्राष्ट्रीय

कुवैत में संसद भंग, सभी कानून और संविधान के कुछ अनुच्छेद निलंबित

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कुवैत के अमीर शेख मिशाल ने संसद को भंग कर दिया है। अमीर ने शुक्रवार को सरकारी टीवी पर एक संबोधन में इसकी घोषणा की। इसके अलावा अमीर ने देश के सभी कानूनों के साथ संविधान के कुछ अनुच्छेदों को चार साल तक के लिए निलंबित कर दिया है। इस दौरान देश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के सभी पहलुओं का अध्ययन किया जाएगा। सरकारी टीवी के मुताबिक, इस दौरान नेशनल असेंबली की सभी शक्तियां अमीर और देश की कैबिनेट के पास होंगी।

एमीर ने सरकारी टीवी पर दिए अपने संबोधन में संसद भंग करने की घोषणा करते हुए कहा, “कुवैत हाल ही में बुरे वक्त से गुजर रहा है, जिसकी वजह से किंगडम को बचाने और देश के हितों को सुरक्षित करने के लिए कड़े फैसले लेने में झिझक या देरी करने के लिए कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ सालों में देश के कई डिपार्टमेंट्स में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। भ्रष्टाचार की वजह से देश का महौल खराब हो रहा है। अफसोस की बात ये है कि भ्रष्टाचार सुरक्षा और आर्थिक संस्थानों तक फैल गया है। साथ ही अमीर ने न्याय प्रणाली में भ्रष्टाचार होने की बात कही है।

कुवैत पिछले कुछ सालों से घरेलू राजनीतिक विवादों से घिरा रहा है। देश का वेल्फेयर सिस्टम इस संकट का एक प्रमुख मुद्दा रहा है और इसने सरकार को कर्ज लेने से रोका है। इसकी वजह से अपने तेल भंडार से भारी मुनाफे के बावजूद सरकारी खजाने में पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों को वेतन देने के लिए बहुत कम पैसे बचे हैं। कुवैत में भी दूसरे अरब देशों की तरह शेख वाली राजशाही सिस्टम है लेकिन यहां की विधायिका पड़ोसी देशों से ज्यादा पावरफुल मानी जाती है।

Continue Reading

Trending