Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

कविता जैसी ‘मिर्जिया’ : बॉलीवुड

Published

on

Loading

मिर्जियामुंबई| फिल्मकार राकेश ओमप्रकाश मेहरा की आगामी रोमांटिक फिल्म ‘मिर्जिया’ की प्रशंसा करते हुए अमिताभ बच्चन, मेघना गुलजार और सुनील शेट्टी जैसे बॉलीवुड दिग्गजों ने कहा कि फिल्म बिल्कुल एक कविता जैसी है। सूरज पंचोली और हुमा कुरैशी ने भी नवोदित हर्षवर्धन कपूर अभिनीत फिल्म की सराहना की।

फिल्म की प्रशंसा करते हुए दिग्गजों ने ट्वीट कर कहा :

अमिताभ बच्चन : ‘मिर्जिया’ देखी। यह कविता जैसी है। आश्चर्यजनक ²श्य और नए ²ष्टिकोण से कहानी कहने का तरीका।

शबाना आजमी : ‘मिर्जिया’ की खूबसूरती देखकर हैरान रह गए। फिल्म जुनून, आश्चर्यजनक ²श्य, उत्कृष्ट संगीत और नए सपनों से बनी है।

मेघा गुलजार : ‘मिर्जिया’ का दिलचस्प अनुभव रहा। चमकता हुआ प्रदर्शन, जीवंत संगीत और एक असाधारण कहानी से लोककथाएं जुड़ीं हैं।

हुमा कुरैशी : अभिनेता हर्षवर्धन कपूर बेहतरीन अभिनेता हैं। दोस्त के माध्यम से आपसी मेहनत रंग लाती हैं। ‘मिर्जिया’ एक सिनेमाई अनुभव है।

सुनील शेट्टी : हर्षवर्धन। आप अपनी पहली प्रस्तुति उच्च स्तर पर ले गए। ‘मिर्जिया’ एक नया बेंचमार्क है।

मनोरंजन

फिर बढ़ी एल्विश यादव की मुश्किलें, ईडी ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस

Published

on

Loading

नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 2 विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब ईडी ने एल्विश के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। मनी लॉन्ड्रिंग का मामला सांपों के जहर सप्लाई से ही जुड़ा हुआ है। केंद्रीय एजेंसी ने पिछले महीने उत्तर प्रदेश में नोएडा पुलिस द्वारा एल्विश और अन्य लोगों के खिलाफ दायर एक एफआईआर और आरोप पत्र का संज्ञान लेने के बाद प्रिवेंशन मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

इसके अलावा खबर ये भी है कि ईडी एल्विश यादव के साथ-साथ बड़े होटल रिसॉर्ट्स और फार्म हाउस के मालिकों से भी पूछताछ करेगी। बता दें कि नोएडा पुलिस द्वारा एल्विश यादव को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं। ईडी ने एल्विश पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है।

एल्विश यादव को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत एक मामले में 17 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। सांप के जहर तस्करी मामले में एल्विश यादव गौतमबुद्ध नगर की बक्सर जेल में बंद थे। 17 मार्च को एल्विश को पांच अन्य लोगों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में पुलिस ने एक बैंकेट हॉल में छापा मारकर 4 सपेरों समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया था और 9 सांप और उनका जहर बरामद किया गया था। एल्विश यादव पर आरोप है कि वह रेव पार्टी के लिए सांपों के जहर का इंतजाम करते थे और सांपों का इस्तेमाल अपने वीडियो शूट के लिए भी करते थे।

दरअसल साल 2023 के अंत में पीपुल्स फॉर एनिमल संस्था के पदाधिकारी ने एल्विश यादव और उनके साथियों पर सांपों के जहर का इस्तेमाल और खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए सेक्टर-49 थाने में केस दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने पार्टी वाली जगह पर रेड की थी, जहां पांच सेपेरों के पास से कोबरा समेत नौ सांप और 20 एमएल जहर मिला था। इसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया था।

इसके बाद संस्था के पदाधिकारी का एक ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें मुख्य आरोपी राहुल संस्था के पदाधिकारी से बात करता सुनाई देता है। इसमें राहुल कह रहा है कि वह एल्विश की ओर से आयोजित होने वाली पार्टियों में शामिल हो चुका है। राहुल पार्टियों में अपने अन्य सपेरे दोस्तों के साथ गया था। हालांकि, बाद में सभी को जमानत मिल गई थी। पुलिस टीम ने एल्विश यादव के कॉल डिटेल और सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाला, जब उसके खिलाफ नोएडा पुलिस को पर्याप्त सबूत मिल गए तो पुलिस ने उसे नोटिस देकर पूछताछ के लिए दोबारा बुलाया। पूछताछ के बाद उसे नोएडा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। पांच दिन तक जेल में रहने के बाद एल्विश जमानत पर छूट गया।

Continue Reading

Trending