Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

रजत टोकस बहुत होनहार : एकता कपूर

Published

on

एकता कपूर

Loading

एकता कपूरमुंबई| टेलीविजन धारावाहिक निर्माता एकता कपूर ने अभिनेता रजत टोकस की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह छोटे पर्दे पर होनहार शख्स हैं। एकता ने कहा, “रजत केवल मेरे लिए ही नहीं, बल्कि टेलीविजन उद्योग के लिए भी होनहार हैं। वह बेहद प्रतिभाशाली अभिनेता हैं और मुझे पता है कि वह चंद्र के किरदार के साथ न्याय करेंगे।”

एकता के पसंदीदा रहे रजत को उनके कई धारावाहिकों में लिया गया। इसके अलावा, उन्हें टेलीविजन चैनल स्टार प्लस के ‘चंद्र-नंदिनी’ के लिए चुना गया है। इसमें वह चंद्रगुप्त मौर्य का किरदार निभाते दिखाई देंगे। यह धारावाहिक भारत के राजा चंद्रगुप्त मौर्य के जीवन पर आधारित है। इसमें नंदिनी की भूमिका में श्वेता बसु प्रसाद दिखाई देंगी।

प्रादेशिक

13 साल बाद एक्ट्रेस को मिला इंसाफ, कोर्ट ने हत्यारे बाप को सुनाई फांसी की सजा

Published

on

Loading

मुंबई। एक्ट्रेस लैला खान और उसके पूरे परिवार के हत्यारे सौतेले पिता को मुंबई की सेशन कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इस महीने की शुरुआत में परवेज टाक को लैला, उनकी मां और चार भाई-बहन की हत्या और सबूतों को नष्ट करने का दोषी ठहराया था। यह मामला 13 वर्ष पुराना है। सौतेले प‍िता ने लैला, उसकी मां व चार भाई-बहनों की हत्या की थी, इसके बाद शवों को फार्म हाउस में गड्ढा खोदकर दफन कर दिया था।

बता दें कि बीते सप्ताह सरकारी वकील पंकज चव्हाण ने दोषी परवेज टाक के लिए मौत की सजा की मांग की थी। उनका कहना था कि इस हत्या को पूरी तरह से प्लान करके किया गया था, जिसमें एक ही परिवार के छह लोगों को बड़ी ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया और शवों को ठिकाने लगा दिया गया।

लैला खान हत्याकांड में मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई थी। इस दौरान आरोपी के वकील वहाब खान ने दलील पेश की, जिसमें उन्होंने कम से कम आजीवन कारावास की सजा की मांग की। वकील ने कहा कि कोई प्रत्यक्ष सबूत नहीं है और शव उनके कहने पर बरामद किए गए थे। इतना ही नहीं बल्कि दोषी के वकील ने जेल में टाक के अच्छे व्यवहार की ओर इशारा करते हुए कहा कि उसमें सुधार हुआ है और इसलिए उन्होंने इसे भी सजा को कम करने का आधार बताया है। हालांकि कोर्ट ने उनकी एक न सुनी और परवेज टाक को फांसी की सजा सुना दी।

बता दें कि परवेज टाक, लैला का सौतेला पिता है। परवेज ने लैला की मां संग तीसरी शादी की थे। साल 2011 में फरवरी में लैला खान, उनकी मां और चार भाई-बहनों की महाराष्ट्र के नासिक जिले के इगतपुरी स्थित उनके बंगले में हत्या कर दी गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा गया कि संपत्तियों पर बहस के बाद परवेज ने इस घटना को अंजाम दिया था।

Continue Reading

Trending