Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बिना संबध बनाए एकता कपूर बनी मां, भाई तुषार हुए काफी खुश, जानिए क्यों

Published

on

Loading

फिल्म इंडस्ट्री में एकता कपूर प्रोड्यूसर होने के साथ साथ डायरेक्टर भी है। आज उनके घर में एक बड़ी खुशखबरी आईं है। एकता के घर में एक बेटे का जन्म हुआ है। एकता मां बन गई हैं। दरअसल, एक्टर तुषार कपूर तीन साल पहले सरोगेसी के जरिए पिता बन गए थे। अब 43 साल की एकता सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं।

View this post on Instagram

Throwback to@a snowy-11*c morning!

A post shared by Ek❤️ (@ektaravikapoor) on

आपको बता दें, बेटे का जन्म 27 जनवरी को हुआ। ये खुशखबरी खुद कपूर फैमिली की ओर से दी गई है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चा हेल्दी है और जल्द ही घर जा पाएगा।

उम्मीद है कि एकता जल्द ही इस खुशखबरी को सोशल मीडिया के जरिए शेयर करेंगी। बता दें कि तुषार और एकता दोनों ने ही अभी तक शादी नहीं की है साल 2016 में तुषार एक बेटे लक्ष्य के पिता बने थे। तुषार सिंगल पैरेंट हैं और अब उनकी बहन भी सिंगल पैरेंट बनकर काफी खुश हैं।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending