मनोरंजन
ऑस्कर अवॉर्डः टॉप 10 में शामिल हुई एकता कपूर की ये शॉर्ट फिल्म

मुंबई। करिश्मा देव दुबे की शॉर्ट फिल्म ‘बिट्टू’ 93 एकेडमी अवार्ड के लिए टॉप 10 में शामिल हो गई है। फिल्म को Live Action Short Film कैटेगरी के लिए सलेक्ट कर लिया है। फिल्म को ताहिरा कश्यप, एकता कपूर और गुनीत मोंगा ने ‘इंडियन वीमेन राइजिंग’ के तहत प्रस्तुत किया है। ये खुशखबरी एकता कपूर और ताहिरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
ताहिरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, ’93 अकेडमी अवॉर्ड में Live Action Short Film Category की टॉप 10 फिल्मों ‘बिट्टू’ को सेलेक्ट कर लिया गया है। इंडियन वुमन राइसिंग के तहत ये हमारा पहला प्रोजेक्ट था। ये बहुत स्पेशल है। तुम बहुत आगे बढ़ों करिश्मा। दोस्तों प्लीज़ इस शॉर्ट फिल्म को सपोर्ट करते रहें’।
आपको बता दें कि ‘बिट्टू’ का निर्देशन एक स्टूडेंट करिश्मा देव दुबे ने किया है इस बात की जानकारी ख़ुद एकता कपूर ने अपने पोस्ट में दी है। ऑस्कर में एंट्री पाने से पहले बिट्टू को 18 फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जा चुका है, फिल्म अपने नाम कई अवॉर्ड भी कर चुकी है। वहीं करिश्मा को भी बिट्टू के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिल चुका है। फिल्म में रानी कुमारी, रुनू कुमारी, कृष्णा नेगी, मोनू उनियल और सलमा खातूम जैसे कलाकार नज़र आए हैं।
मनोरंजन
मशहूर सिंगर का हुआ निधन, कोरोना से थे संक्रमित

नई दिल्ली। मशहूर पंजाबी सिंगर सरदूल सिकंदर का बुधवार को निधन हो गया। मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वह 60 साल के थे। सिंकदर काफी से बीमार चल रहे थे। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद वह कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। तब से उनका इलाज चल रहा था। आज उनका देहांत हो गया। सिकंदर की मौत से उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है।
पिछले महीने किडनी में कुछ दिक्कत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान किडनी ट्रांसप्लांट किया गया। ऑपरेशन सफल रहा, लेकिन इसी बीच वह कोरोना संक्रमित भी हो गए। इसके बाद से कोरोना का उनका इलाज चल रहा था।
सरदूल सिकंदर ने कई पंजाबी हिट गाने गाए हैं। उनकी पहली एलबम 1980 के दशक में आई थी। इस एलबम का नाम ‘रोडवेज दी लारी’ था। इसके बाद उन्होंने कई अलबम निकाली और पीछे मुड़कर नहीं देखा। साल 1991 में आई उनकी एलबम ‘हुस्ना दे मल्को’ ने दुनियाभर में धूम मचाई।
-
ऑफ़बीट2 weeks ago
इस देश में हर महीने मनाया जाता है वैलेंटाइन डे, नाम जानकर चौंक जाएंगे आप!
-
आध्यात्म1 day ago
ये हैं भारत के अजीबोगरीब मंदिर, सभी एक से बढ़कर एक
-
लाइफ स्टाइल1 week ago
अगर आपको हमेशा जवान रहना है तो खाएं ये 8 सुपर फ़ूड
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 weeks ago
ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन अब बड़े पैमाने पर होगी इस्तेमाल, WHO ने दी मंजूरी
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 week ago
इस देश पर दिखने लगा वैक्सीन की 2 डोज का असर, 94% मामले घटे
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 week ago
श्रीलंका ने भारत को खुश करने के लिए संसद में इमरान का भाषण किया रद्द
-
ऑफ़बीट2 weeks ago
वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा सके इस जलकुंड का रहस्य, ताली बजाते ही उबलने लगता है पानी
-
खेल-कूद2 weeks ago
पीएम मोदी से हैलीकॉप्टर से देखा टीम इंडिया का मैच, शेयर की फोटो