Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

झारखंड और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री भोपाल पहुंचे

Published

on

झारखंड

Loading

झारखंडभोपाल| देश के गरीबों के कल्याण के लिए योजनाओं का खाका खींचने के लिए मध्य प्रदेश सहित झारखंड व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों की संयुक्त बैठक सोमवार को भोपाल में हो रही है। इस बैठक में हिस्सा लेने झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भोपाल पहुंच गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभोपाल, 12 सितंबर | देश के गरीबों के कल्याण के लिए योजनाओं का खाका खींचने के लिए मध्य प्रदेश सहित झारखंड व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों की संयुक्त बैठक सोमवार को भोपाल में हो रही है। इस बैठक में हिस्सा लेने झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भोपाल पहुंच गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के गरीबों के कल्याण के लिए योजनाएं बनाने की जिम्मेदारी एक समिति को सौंपी थी, इस समिति का अध्यक्ष मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बनाया गया है। इस समिति की पहली बैठक सोमवार को भोपाल में हो रही है। यह बैठक गरीब कल्याण एजेंडा पर चर्चा प्रस्तावित है। इस बैठक में भाजपा के मध्य प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्घे भी हिस्सा ले रहे हैं।

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास और उसके बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस विशेष विमान से भोपाल पहुंचे। स्टेट हेंगर पर दोनों मुख्यमंत्रियों का प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग, नेहरू युवा केंद्र के उपाध्यक्ष वी.डी शर्मा, महापौर आलोक शर्मा सहित कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री आवास पर हो रही इस बैठक में गरीबों के कल्याण की योजनाओं का खाका खींचा जाएगा और उन पर विस्तार से चर्चा होगी। समिति की यह पहली बैठक है।
के गरीबों के कल्याण के लिए योजनाएं बनाने की जिम्मेदारी एक समिति को सौंपी थी, इस समिति का अध्यक्ष मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बनाया गया है। इस समिति की पहली बैठक सोमवार को भोपाल में हो रही है। यह बैठक गरीब कल्याण एजेंडा पर चर्चा प्रस्तावित है। इस बैठक में भाजपा के मध्य प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्घे भी हिस्सा ले रहे हैं।

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास और उसके बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस विशेष विमान से भोपाल पहुंचे। स्टेट हेंगर पर दोनों मुख्यमंत्रियों का प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग, नेहरू युवा केंद्र के उपाध्यक्ष वी.डी शर्मा, महापौर आलोक शर्मा सहित कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री आवास पर हो रही इस बैठक में गरीबों के कल्याण की योजनाओं का खाका खींचा जाएगा और उन पर विस्तार से चर्चा होगी। समिति की यह पहली बैठक है।

प्रादेशिक

ई मेल के जरिए अहमदाबाद के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर के बाद अहमदाबाद के तीन स्कूलों में आज बम की धमकी मिली है। सोमवार को ईमेल के जरिए स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दरअसल लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तीसरे चरण के लिए मतदान किया जाना है। इससे ठीक एक दिन पहले सुबह के समय एक ईमेल मिला, जिसमें स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

इस सूचना के मिलने के बाद अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। जानकारी के मुताबिक बाहरी सर्वर से मेल भेजा गया था, जिसमें कहा गया कि जो लोग नहीं मानेंगे उनके खिलाफ हम सख्त कार्रवाई करेंगे और हम इसे बम से उड़ा देंगे। बता दें कि इससे पहले दिल्ली एनसीआर के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इस धमकी पर गंभीरता से पुलिस-प्रशासन ने जांच की और स्कूलों को खाली करा कर स्कूलों की तलाशी ली गई। हालांकि यह धमकी केवल अफवाह मात्र निकली। हालांकि इस बाबत भी पुलिस की जांच जारी है।

बता दें कि पुलिस प्रशासन द्वारा इस बाबत कार्रवाई शुरू कर दी गई है और पुलिस विभाग सख्त एक्शन लेने की बात कह रहा है। जिस ईमेल आईडी से मेल भेजा गया है, उसकी भी जांच की जा रही है और जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही पुलिस द्वारा लोगों पर भी नजर रखी जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें कहीं कुछ भी अज्ञात मिले या दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित किया जाए।

Continue Reading

Trending