Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

डॉ विशाखा त्रिपाठी लड़कियों की सुरक्षा के प्रति हैं चिंतित

Published

on

डॉ विशाखा त्रिपाठी, लड़कियों की सुरक्षा, जगद्गुरू कृपालु परिषत्, सेल्फर डिफेंस ट्रेनिंग

Loading

डॉ विशाखा त्रिपाठी, लड़कियों की सुरक्षा, जगद्गुरू कृपालु परिषत्, सेल्फर डिफेंस ट्रेनिंग

vishakha tripathi jkp

मनगढ़, कुंडा (प्रतापगढ़) अपने तमाम सामाजिक सरोकारों जैसे बालिका शिक्षा, निःशुल्‍क चिकित्‍सा आदि के साथ-साथ जगद्गुरू कृपालु परिषत् समाज में लड़कियों के साथ होने वाली छेड़खानी व दुष्‍कर्म की घटनाओं पर भी चिंतित है। इस सामाजिक समस्‍या से निपटने के लिए परिषत् ने कुंडा स्थित मनगढ़ धाम में लड़कियों की सुरक्षा हेतु सेल्‍फ डिफेंस ट्रेनिंग का एक प्रोग्राम आयोजित किया है। यह ट्रेनिंग 2015 के यशभारती पुरस्‍कार से सम्‍मानित स्‍पेशल कमांडो ट्रेनर अभिषेक यादव दे रहे हैं।

लड़कियों की सुरक्षा के प्रति चिंतित परिषत् की अध्‍यक्षा बड़ी दीदी डा. विशाखा त्रिपाठी का कहना है कि लड़कियों के खिलाफ होने वाली छेड़खानी व अन्‍य अवांछनीय घटनाओं को रोकने के लिए उन्‍हें स्‍वयं ही तैयार होना होगा. इसके लिए ही हम लोगों ने यह सुरक्षा प्रोग्राम चलाया है। इसमें हमने सिर्फ अपने महाविद्यालय के ही नही बल्कि आस-पास के अन्‍य विद्यालयों की लड़कियों को भी प्रशिक्षित करने का निश्‍चय किया है।

नेशनल

FIR दर्ज होने के बाद फरार हुआ केजरीवाल का पीए विभव कुमार, पुलिस लगा रही लोकेशन का पता

Published

on

Loading

नई दिल्ली। स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस की टीम एक्शन में आ गई है। अधिकारियों ने बताया कि यह एफआईआर महिलाओं के खिलाफ हिंसा के अपराध से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत दर्ज की गई। मालीवाल की ओर से कई पन्नों की शिकायत दर्ज कराने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। अब पुलिस इस मारपीट के मुख्य आरोपी विभव कुमार को तलाश रही है। हालांकि उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। खबर है कि वो दिल्ली छोड़कर किसी अन्य राज्य में छुपा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त स्वाति के साथ मारपीट हुई उस वक्त अरविंद केजरीवाल भी घर के अंदर ही मौजूद थे। इसलिए दिल्ली पुलिस उनसे भी पूछताछ कर सकती है। दिल्ली पुलिस की टीम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर जा सकती है। दिल्ली पुलिस घटना के समय मौजूद पुलिसकर्मियों और स्टाफ के बयान दर्ज करेगी। दिल्ली पुलिस सीसीटीवी की भी जांच करेगी जो सीएम आवास के अंदर लगे हैं।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस विभव के घर पहुंची थी लेकिन वो घर पर नहीं था इसलिए टीम वापस लौट गई। विभव कहां हो सकता है पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है। आज महाराष्ट्र में इंडी गठबंधन रैली है, पुलिस को शक है कि कहीं विभव महाराष्ट्र तो नहीं चला गया। पुलिस की करीब 10 टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है, जिसमें चार टीम विभव का लोकेशन पता लगा रही है। वह अमृतसर में भी हो सकता है।

इससे पहले स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट मामले में पुलिस ने मालीवाल का बयान दर्ज किया था। दिल्ली पुलिस की दो सदस्यीय टीम ने मालीवाल के आवास पर उनका बयान दर्ज किया। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मालीवाल ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर हुई घटना के बारे में पुलिस को बताया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एसीपी) पी एस कुशवाह के नेतृत्व में पुलिस टीम चार घंटे से अधिक समय तक मालीवाल के आवास पर रही।

Continue Reading

Trending