Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ऑस्ट्रेलिया ने संयुक्त राष्ट्र प्रमुख पद के लिए पूर्व प्रधानमंत्री का नाम खारिज

Published

on

ऑस्ट्रेलिया ने संयुक्त राष्ट्र प्रमुख पद के लिए पूर्व प्रधानमंत्री का नाम खारिज

Loading

ऑस्ट्रेलिया ने संयुक्त राष्ट्र प्रमुख पद के लिए पूर्व प्रधानमंत्री का नाम खारिजसिडनी। आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैलकॉम टर्नबुल ने शुक्रवार को घोषणा की कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद के लिए सरकार पूर्व प्रधानमंत्री केविन रड को नामांकित नहीं करेगी। सरकार ने उन्हें इस पद के लिए अनुपयुक्त करार दिया। टर्नबुल ने संवाददाताओं से कहा, “बात यह है कि क्या सरकार विश्वास करती है, क्या हम विश्वास करते हैं, क्या मैं प्रधानमंत्री के रूप में विश्वास करता हूं कि रड इस भूमिका के लिए उपयुक्त हैं? मेरा मानना है कि नहीं, वह इसके योग्य नहीं हैं।”

टर्नबुल के इस फैसले से इस पद पर रड के आसीन होने की उम्मीद धराशायी हो गई है। उन्होंने इस पद के लिए कई महीनों तक सरकार के समर्थन को लेकर लॉबिग की थी।

टर्नबुल सरकार के समर्थन के बिना रड संयुक्त राष्ट्र के अगले प्रमुख का चुनाव नहीं लड़ सकते।

रड को उम्मीद थी कि आस्ट्रेलिया की सत्तारूढ़ कंजरवेटिव सरकार उन्हें संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के पद के लिए आधिकारिक रूप से नामांकित करेगी।

गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र के मौजूदा महासचिव बान की-मून का कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा है।

अन्तर्राष्ट्रीय

गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।

यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

Continue Reading

Trending