Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरेस ने ट्रंप से बात की

Published

on

Loading

संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरेस ने ट्रंप से बात की

संयुक्त राष्ट्र | संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की। संयुक्त राष्ट्र के उपप्रवक्ता फरहान हक ने कहा, “यह एक तरह की परिचयात्मक बातचीत थी और इस दौरान दोनों के बीच अमेरिका, संयुक्त राष्ट्र संबंधों को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।”

हक ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया, “गुटेरेस ने कहा कि वह ट्रंप के शपथ ग्रहण के बाद उनके साथ मिलकर काम करने को लेकर आश्वस्त हैं।”

पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री गुटेरेस ने एक जनवरी 2017 को संयुक्त राष्ट्र महासचिव की कमान संभाली थी।

ट्रंप 20 जनवरी को शपथ लेने जा रहे हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending