Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मप्र : मायावती के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर विधानसभा में हंगामा

Published

on

मप्र : मायावती के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर विधानसभा में हंगामा

Loading

मप्र : मायावती के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर विधानसभा में हंगामाभोपाल| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के पदाधिकारी दयाशंकर सिंह द्वारा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में बसपा विधायकों ने मध्य प्रदेश विधानसभा में हंगामा किया। हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी। सिंह को हालांकि उनकी आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद भाजपा से निकाला जा चुका है।

बसपा विधायकों ने गुरुवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही उत्तर प्रदेश में भाजपा नेता द्वारा की गई टिप्पणी के मसले को उठाया और नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामा बढ़ने पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीताशरण शर्मा ने कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी।

सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होते ही बसपा के चारों विधायक गर्भगृह (वेल) में पहुंच कर नारेबाजी करने लगे।

इस दौरान कांग्रेस विधायकों ने भी भाजपा नेताओं की टिप्पणी का मसला उठाया तो संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा से उनकी तीखी नोकझोक हो गई।

संसदीय कार्य मंत्री मिश्रा ने कहा कि यह मामला राज्य के बाहर का है, इसलिए इस पर सदन में चर्चा नहीं हो सकती।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. शर्मा ने बढ़ते हंगामे को देखते हुए एक बार फिर सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी।

सदन की कार्यवाही तीसरी बार शुरू होने पर ही प्रश्नकाल पूरा हो पाया।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की भाजपा इकाई के उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने मायावती पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके चलते सिंह को पार्टी से निकाल दिया गया।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending