Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

दार्जिलिंग में भूस्खलन से 3 मरे

Published

on

दार्जिलिंग में भूस्खलन से 3 मरे

Loading

दार्जिलिंग में भूस्खलन से 3 मरे

सिलीगुड़ी| उत्तरी पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में बुधवार को भूस्खलन के चलते घर ढह जाने से नाबालिग सहित एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा जिले के लोधन में सुबह के समय हुआ।

दार्जिलिंग के जिलाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया, “आठ वर्षीय मासूम सहित तीन लोग मारे गए। वे एक ही परिवार के सदस्य थे।” इलाके में भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन के कारण गंगटोक से सिलीगुड़ी को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग 10 का बड़ा हिस्सा यातायात बाधित रहा।

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending