Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा यात्रा निकालें भाजपा सांसद : मोदी

Published

on

स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा यात्रा निकालें भाजपा सांसद : मोदी

Loading

स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा यात्रा निकालें भाजपा सांसद : मोदी

नई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकालने के लिए कहा। मोदी ने साथ ही भाजपा सांसदों से अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में मौजूदा केंद्र सरकार की 70 उपलब्धियां गिनाने के लिए भी कहा है।

सूत्रों के अनुसार, भाजपा की संसदीय दल की बैठक में मंगलवार को मोदी ने भाजपा सांसदों से ‘कठिन मेहनत और खूब अध्ययन’ करने के लिए कहा ताकि संसद में उच्च स्तर की बहस की जा सके। सूत्रों ने बताया कि मोदी ने भाजपा सांसदों से देश के 70वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में 15 से 22 अगस्त के बीच तिरंगा यात्रा निकालने के लिए कहा।

सूत्रों ने बताया, “सांसदों से अपने-अपने संसदीय क्षेत्र में आठ फिट लंबा तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा निकालने के लिए कहा गया है। इसके अलावा मोदी ने सांसदों से अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों को सरकार की 70 उपलब्धियां गिनाने के लिए भी कहा है।” मोदी ने केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार का दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने का जश्न मनाने के लिए आयोजित ‘विकास पर्व’ को सफल बताया।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने पत्रकारों से कहा, “बैठक के दौरान 70वें स्वतंत्रता दिवस समारोह पर चर्चा हुई। सरकार आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह के कार्यक्रम तैयार करने में लगी हुई है और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और अन्य भाजपा नेताओं से परामर्श के बाद इस कार्यक्रम को अंतिम रूप प्रदान किया जाएगा।” सूत्र ने बताया कि इस बैठक में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सासंदों को प्रधानमंत्री की हालिया विदेश यात्रा के बारे में भी बताया।

नेशनल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता व ग्वालियर राज घराने की राजमाता माधवी राजे सिंधिया का निधन हो गया है। उनका इलाज पिछले दो महीनों से दिल्ली के एम्स में चल रहा था। आज सुबह 9.28 बजे उन्होंने दिल्ली के एम्स में आखिरी सांस ली।

हाल ही में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया था कि, राजमाता माधवी राजे को सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें 15 फरवरी को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। इसी साल 6 मार्च को भी उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उस समय भी उनकी हालत नाजुक थी और उनको लाइफ सपोर्टिंग सिस्टम पर रखा गया था।

पहली बार 15 फरवरी को माधवी राजे की तबीयत बिगड़ी थी, उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उसके बाद से ही उनकी हालत नाजुक बनी हुई थे। वे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थीं। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कुछ समय पहले यह जानकारी शेयर की थी।

नेपाल राजघराने से माधवीराजे सिंधिया का संबंध है। उनके दादा शमशेर जंग बहादुर राणा नेपाल के प्रधानमंत्री थे। कांग्रेस के दिग्गज नेता माधवराव सिंधिया के साथ माधवी राजे के विवाह से पहले प्रिंसेस किरण राज्यलक्ष्मी देवी उनका नाम था। साल 1966 में माधवराव सिंधिया के साथ उनका विवाह हुआ था। मराठी परंपरा के मुताबिक शादी के बाद उनका नाम बदलकर माधवीराजे सिंधिया रखा गया था। पहले वे महारानी थीं, लेकिन 30 सितंबर 2001 को उनके पति और पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया के निधन के बाद से उन्हें राजमाता के नाम से संबोधित किया जाने लगा।

Continue Reading

Trending