Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान : पेशावर स्कूल हमले का मददगार मारा गया

Published

on

Loading

इस्लामाबाद| पेशावर के सैनिक स्कूल पर पिछले सप्ताह हुए आतंकवादी हमले में मददगार रहे एक आतंकवादी कमांडर को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है। यह जानकारी शुक्रवार को पाकिस्तानी अधिकारियों ने दी। क्षेत्र के मुख्य प्रशासक शहाब अली शाह ने कहा कि अफगानिस्तान की सीमा से सटे खैबर आदिवासी क्षेत्र में एक तालिबानी समूह ने जनजातीय समुदाय के एक सम्मानित व्यक्ति को मार दिया था। इसके बाद सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में कमांडर सद्दाम मारा गया। खैबर एजेंसी पेशावर के पास स्थित है। यह अफगानिस्तान में नाटो सैनिकों के लिए एक महत्वपूर्ण आपूर्ति मार्ग है। 16 दिसंबर को पेशावर के सैनिक स्कूल में हुए हमले की तालिबान ने जिम्मेदारी ली थी। इस हमले को तालिबान ने दक्षिणी वजीरिस्तान और खैबर एजेंसी में पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई का जवाब बताया था।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, शाह ने संवाददाताओं से कहा कि सद्दाम तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान का सामरिक कमांडर था, और वह कई आतंकवादी हमलों का मास्टरमाइंड था। तालिबानी आतंकवादियों ने गुरुवार को जनजातीय समुदाय के सम्मानित व्यक्ति बादशा खान को सरकार का समर्थन देने के शक में मार दिया था। अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों और जनजातीय नागरिक सुरक्षा बल के लोगों ने जमरूद में हमलावरों का पीछा किया। जमरूद खैबर एजेंसी का प्रमुख शहर है। उन्होंने इस सफल अभियान में सद्दाम को मार गिराया। दो घंटे तक चले इस संघर्ष में छह अन्य आतंकवादी घायल हो गए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

शाह ने कहा, “बादशा खान को मारने के बाद आतंकियों ने भागने की कोशिश की। सुरक्षा बलों और खासदारों (जनजातीय नागरिक सुरक्षा बल) ने उनके प्रयास को असफल कर दिया। सुरक्षा बलों ने भी इन इलाकों में अभियान चालाए थे।’ उन्होंने कहा कि सद्दाम एक खतरनाक आतंकवादी था और कई आतंकवादी हमलों में शामिल होने के कारण वह वांछित भी था।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending