Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

मलेशिया : बाढ़ पीड़ितों के राहत कार्य में तेजी

Published

on

Loading

कुआलालंपुर| मलेशिया के उप प्रधानमंत्री मुहिद्दीन यासीन ने शुक्रवार को बाढ़ से सबसे बुरी तरह प्रभावित केलांतन राज्य का दौरा किया। उनके दौरे के बाद मलेशियाई सरकार ने बाढ़ पीड़ितों के राहत और बचाव कार्य में तेजी ला दी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, बाढ़ को पूर्वानुमानों से अधिक खराब बताते हुए मुहिद्दीन ने प्रभावित लोगों तक पहुंचने और उनकी सहायता के लिए और अधिक हेलीकॉप्टरों, नावों और वाहनों की तैनाती की आवश्यकता बताई।

केलांतन में एक बाढ़ राहत केंद्र में उन्होंने कहा, “राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एनएसजी) इसकी निगरानी करेगी। हम राहत कार्य में सात हेलीकॉपटरों का प्रयोग कर रहे हैं पर यह नाकाफी हैं। भूमि पर जो भी नावें हैं वे पर्याप्त नहीं हैं। रसद सुविधाओं में तेजी आनी चाहिए।” आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, केलांतन में 16 दिसंबर से आई बाढ़ के बाद से अभी तक तकरीबन 32,000 लोग विस्थापित हो चुके हैं। अभी तक पूरे देश में 100,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। इनमें वे लोग भी शामिल हैं जिन्हें तेरेगानु, पहांग, पराक, केदाह और पेर्लिस राज्यों से जबरन सुरक्षित निकाला गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वित्त मंत्रालय द्वारा आवंटित की गई 5 करोड़ रिगिट (करीब 1.43 करोड़ डॉलर ) की राशि बाढ़ पीड़ितों के कल्याण के लिए इस्तेमाल की जाएगी।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending