Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

आप विधायक मोहनिया को जमानत

Published

on

आप विधायक मोहनिया को जमानत

Loading

आप विधायक मोहनिया को जमानत

नई दिल्ली| महिला से बदसलूकी के आरोप में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक दिनेश मोहनिया को बुधवार को यहां एक अदालत ने जमानत दे दी। इससे पहले अदालत द्वारा उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी और उन्हें 11 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

जमानत याचिका में मोहनिया ने कहा कि वह एक मौजूदा विधायक है और वह न्याय से नहीं भाग रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि उन्हें झूठा फंसाया गया है।

दिल्ली पुलिस ने उन पर एक महिला को अनुचित तरीके से छूने, उसके साथ दुर्व्यवहार करने, और मारपीट करने आरोप लगाए हैं।

गौरतलब है कि मोहनिया को एक महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। वह महिला अन्य लोगों के साथ पानी की अनियमित आपूर्ति के बारे में शिकायत करने उनके कार्यालय गई थी।

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending