Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

टॉपर्स घोटाले में बिहार बोर्ड के पूर्व सचिव गिरफ्तार

Published

on

टॉपर्स घोटाले में बिहार बोर्ड के पूर्व सचिव गिरफ्तार

Loading

टॉपर्स घोटाले में बिहार बोर्ड के पूर्व सचिव गिरफ्तार

पटना| बिहार ‘टॉपर्स घोटाला’ मामले में पुलिस ने सोमवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के पूर्व सचिव हरिहर नाथ झा को गिरफ्तार कर लिया। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मनु महाराज ने बताया कि इस मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) को जांच के दौरान कुछ अह्म साक्ष्य मिले, जिससे घोटाले में झा की संलिप्तता उजागर हुई। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है। पुलिस झा से पूर्व में भी पूछताछ कर चुकी थी। उन्होंने बताया कि झा की गिरफ्तारी के साथ इस मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या 20 पहुंच गई है, जिनमें बीएसईबी के पूर्व अध्यक्ष लालकेश्वर सिंह, उनकी पत्नी और बिहार में सत्ताधारी जनता दल (युनाइटेड) की पूर्व विधायक उषा सिन्हा, वैशाली के विशुन राय कॉलेज के प्राचार्य बच्चा राय भी शामिल हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एसआईटी को टॉपर घोटाला से संबंधित फाइलों में पूर्व सचिव के हस्ताक्षर मिले हैं, जिससे जांच दल इस निष्कर्ष पर पहुंचा है कि हरिहर नाथ झा भी फर्जीवाड़े में शामिल हैं। बिहार में इस वर्ष 12वीं की परीक्षा में कला संकाय में टॉपर रही रूबी राय और विज्ञान संकाय में टॉपर रहे सौरव श्रेष्ठ का विषय और विशेष ज्ञान से संबंधित साक्षात्कार टीवी चैनलों पर प्रसारित किए गए थे। इसके बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ था। इसके बाद समिति ने विशेषज्ञों की एक टीम बनाकर 14 टॉपरों का साक्षात्कार लिया था। विशेषज्ञों द्वारा लिए गए साक्षात्कार में असफल होने पर विज्ञान संकाय के टॉपर सौरभ श्रेष्ठ और राहुल कुमार तथा कला संकाय की टॉपर रूबी राय का परीक्षा परिणाम रद्द कर दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने रूबी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending