Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

रमजान में फर्द व कीमिया खजूर की बिक्री बढ़ी

Published

on

रमजान, फर्द व कीमिया खजूर की बिक्री, नबावों के शहर

Loading

रमजान, फर्द व कीमिया खजूर की बिक्री, नबावों के शहर

khajoor in ramadan

लखनऊ। वैसे तो लोग आम दिनों में भी खजूर खाना पसंद करते हैं, लेकिन रोजेदार का खजूर से रोजा खोलना सुन्नत है। ऐसे में रमजान मुबारक में खजूर सबसे अहम हो जाता है। इन दिनों नबावों के शहर में खजूर का बाजार सज गया है। रोजेदार सबसे ज्यादा ईरानी और कीमिया नामक खजूर पसंद कर रहे हैं। विदेशों से आने वाले खजूर के अलावा मुंबई का ‘फर्द खजूर’ भी खूब पसंद किया जा रहा है।

इन दिनों बाजार में चारों तरफ खजूर-ही-खजूर दिखाई दे रहा है। दुकानों के साथ-साथ अब मॉल और बड़े शॉपिंग सेंटरों में भी तमाम किस्म के खजूर मिल रहे हैं। इसके अलावा पुराने शहर की सड़कों पर खजूर की दुकानें देखी जा सकती हैं।

आजकल ड्राई फ्रूट की दुकानों पर भी खजूर खरीदने वालों की जबर्दस्त भीड़ रहती है। दुकानदारों का कहना है कि आम दिनों से इन दिनों रोजेदारों की पसंदगी के चलते खजूर की बिक्री खूब बढ़ी हुई है।

चौक, ठाकुरगंज, ऐशबाग, नादान महल रोड, नक्खास समेत पुराने लखनऊ के अन्य क्षेत्रों में सालों से खजूर बेचने वाले दुकानदार बताते हैं कि रमजान में सबसे ज्यादा ईरानी और कीमिया खजूर बिक रहा है।

फल की दुकान लगाने वालों का कहना है कि रमजान में ड्राई फ्रूट की दुकान के अलावा फल की दुकान पर से भी खजूर खरीदे जाते हैं। इसलिए दो साल से वह फलों के साथ खजूर बेचते हैं। दिनभर में 15 से 20 खजूर के पैकेट आसानी से बिक जाते हैं।

पुराने लखनऊ के बड़े दुकानदार श्याम अग्रवाल का कहना है, “हमारे यहां खजूर इराक, ईरान, सऊदी अरब, कुवैत, मस्कट, मलेशिया, अफगानिस्तान, दुबई और पाकिस्तान से मंगाए जाते हैं। उनमें भी ईरानी, कीमिया, फर्द, हरमोनी, किंग, रेहान, ओमान अल फहद और जन्नतुल खजूरों में खास खजूर हैं।”

अन्य दुकानदारों का कहना है कि पिछले दो साल से मुंबई का फर्द खजूर रोजेदारों को खूब पसंद आ रहा है। फर्द और कीमिया खजूर के स्वाद में बहुत अंतर नहीं है। दोनों महंगे खजूर हैं, इसलिए इसके खास ग्राहक रहते हैं।

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामला: पुलिस ने एक और आरोपी को फरीदाबाद से पकड़ा, आज होगी कोर्ट में पेशी

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुंबई पुलिस की ये छठवीं गिरफ्तारी है। जिस शख्स को पुलिस ने पकड़ा है उसका नाम हरपाल सिंह है और उसे हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की आज MCOCA कोर्ट में पेशी भी होगी।

मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी बताया कि आरोपी हरपाल सिंह को मंगलवार तड़के मुंबई लाया गया और उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुंबई पुलिस ने अब तक इस मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक अन्य सदस्य और आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी ने पूछताछ के दौरान इस मामले में सिंह की संलिप्तता को उजागर किया था।

बता दें कि पुलिस ने रफीक चौधरी को इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि सिंह ने रफीक चौधरी को सलमान खान के आवास के आसपास ‘रेकी’ करने के लिए कहा था और इस काम के लिए उसे दो से तीन लाख रुपये भी दिए थे। वर्तमान में गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती सेंट्र्ल जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई का नाम गोलीबारी मामले में सामने आया है। माना जा रहा है कि अनमोल अमेरिका या कनाडा में है।

Continue Reading

Trending