Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

एम.एम. खान हत्याकांड : केजरीवाल का मोदी सरकार पर महेश गिरी को बचाने का आरोप

Published

on

एम.एम. खान हत्याकांड : केजरीवाल का मोदी सरकार पर महेश गिरी को बचाने का आरोप

Loading

एम.एम. खान हत्याकांड : केजरीवाल का मोदी सरकार पर महेश गिरी को बचाने का आरोप

नई दिल्ली| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के एक अधिकारी की हत्या के मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद महेश गिरी को बचाने का आरोप लगाया। उन्होंने गिरी पर एनडीएमसी के अधिकारी की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता केजरीवाल ने सोमवार को ट्विटर पर लिखा, “उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए और एम.एम. खान की हत्या में मोदी की पुलिस को उनसे पूछताछ करनी चाहिए। मोदी की पुलिस उन्हें बचा रही है।”

एनडीएमसी में संपत्ति अधिकारी एम.एम. खान की यहां 16 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह अगले ही दिन एक चार सितारा होटल ‘द कनॉट’ की लीज से संबंधित आदेश पारित करने वाले थे।  उनकी हत्या के सिलसिले में ‘द कनॉट’ के मालिक रमेश कक्कड़ सहित छह अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

केजरीवाल लगातार आरोप लगाते आ रहे हैं कि भाजपा सांसद महेश गिरी और एनडीएमसी के उपाध्यक्ष करण सिंह तंवर की खान की हत्या में संदिग्ध भूमिका है। तंवर का भाजपा से ताल्लुक बताया गया है। हालांकि गिरी और तंवर ने खुद पर लगे आरोपों को खारिज किया है। केजरीवाल ने दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग पर भी भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की ओर से गिरी और तंवर को बचाने का आरोप लगाया।

वहीं, दिल्ली पुलिस ने अब तक कथित तौर पर कहा है कि उन्हें खान हत्याकांड में गिरी व तंवर के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले हैं। लोकसभा में पूर्वी दिल्ली का प्रतिनिधित्व करने वाले महेश गिरी ने केजरीवाल को उन पर लगे आरोपों को साबित करने के लिए सबूत पेश करने तथा खुली बहस की चुनौती दी है। गिरी रविवार सुबह से केजरीवाल के आवास के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं।

नेशनल

लखनऊ में इंडिया गठबंधन की पीसी में खड़गे का बड़ा एलान, ‘हम गरीबों को 10 किलो राशन देंगे’

Published

on

Loading

लखनऊ। पांचवें चरण के मतदान से पहले लखनऊ में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि
मोदी सरकार की विदाई तय है। 4 जून को इंडिया गठबंधन की केंद्र में सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आई तो हम गरीबों को 5 किलो की जगह 10 किलो का राशन मुफ्त में देंगे। साथ में पीसी कर रहे समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि 400 सीट से अधिक जीत का दावा करने वाली बीजेपी को जनता 140 सीट पर जीत के लिए भी तरसा देगी।

खड़गे ने कहा कि यह संविधान बचाने का चुनाव है। इस बार नरेंद्र मोदी की विदाई तय है। हमें अमीर और गरीब का अंतर मिटाना है। इंडिया गठबंधन की लड़ाई बेरोजगारी के खिलाफ है। 4 जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। लोकसभा चुनाव में दो विचारधाराओं की लड़ाई है। चौथे फेज के बाद इंडिया गठबंधन और मजबूत हुआ है। बीजेपी धर्म के आधार पर चुनाव लड़ रही है। बेरोजगारों को नौकरी नहीं मिल रही है। लोकतंत्र नहीं हुआ तो सब गुलाम हो जाएंगे। खड़गे के साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी प्रेस वार्ता में मौजूद हैं।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमने देश के लिए काफी योगदान दिया है। कांग्रेस की सरकारों ने देश के विकास के लिए बहुत काम किया है। आज डराकर चुनाव जीतने की कोशिश की जा रही है। चुनाव में एजेंटों को धमकी दी जा रही है। खरगे ने वादा किया हम हम सत्ता में आए तो गरीबों को 5 की जगह 10 किलो राशन देंगे।

वहीँ, इस पीसी में अखिलेश यादव ने कहा कि नौजवान देख रहा है कि उसकी हर परीक्षा लीक हो रही है। वे निराश हो रहे हैं। ये सरकार नौकरी नहीं देना चाहती। नौजवानों का एक तिहाई जीवन बर्बाद हो रहा है। उनके मां बाप भी परेशान हैं। नौजवान, व्‍यापारी समेत हर वर्ग बीजेपी से परेशान है। इस बार बीजेपी का सफाया होने जा रहा है। आने वाले समय मे 140 करोड़ जनता 140 सीटों के लिए बीजेपी को तरसा देगी।

Continue Reading

Trending