Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मोहित सूरी की ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ की शूटिंग शुरू

Published

on

Mohit Suri Half Girlfriend shooting start

Loading

 Mohit Suri Half Girlfriend shooting startनई दिल्ली| फिल्मकार मोहित सूरी की आगामी ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ की शूटिंग यहां बुधवार से शुरू हुई। फिल्म में अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। चेतन भगत द्वारा सह-निर्मित फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ इसी नाम के एक उपन्यास का रूपांतरण है।

चेतन भगत ने यह खबर साझा करते हुए ट्विटर पर लिखा, “माधव झा से मिलें, ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ आज दिल्ली में शुरू। मोहित सूरी, अर्जुन कपूर, श्रद्धा कपूर के साथ।”

फिल्म में अर्जुन माधव झा के किरदार में दिखाई देंगे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बिना कमीज वाली खुद की एक तस्वीर साझा की। उन्होंने इसका शीर्षक लिखा, “फिल्म की शूटिंग शुरू। ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ बास्केट बॉल। मोहित सूरी, अर्जुन कपूर, श्रद्धा कपूर भी हैं।”

यह पहली बार नहीं है कि जब अर्जुन किसी रूपांतरण में काम कर रहे हैं। इससे पहले वह ‘2 स्टेट्स’ में भी काम कर चुके हैं। यह फिल्म भगत सिंह की किताब ‘टू स्टेट्स : द स्टोरी ऑफ माय मैरिज’ पर आधारित थी।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending