Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

चीन के प्रथम कृत्रिम तटीय द्वीप को जोड़ने वाला पुल बनकर तैयार

Published

on

चीन के प्रथम कृत्रिम तटीय द्वीप को जोड़ने वाला पुल बनकर तैयार

Loading

चीन के प्रथम कृत्रिम तटीय द्वीप को जोड़ने वाला पुल बनकर तैयार

बीजिंग। पूर्वी चीन के फुजियान प्रांत में एक पुल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। यह पुल देश के प्रथम कृत्रिम तटीय द्वीप को चीन से जोड़ेगा। यह 1,010.8 मीटर लंबा पुल डबल हैपीनस द्वीप को झांगझू विकास क्षेत्र से जोड़ेगा।

ऐसी उम्मीद है कि यह द्वीप 2024 तक मनोरंजन एवं पारिस्थितिक पार्क में तब्दील हो जाएगा। इस द्वीप का निर्माण 2010 में शुरू हुआ था। यह व्यावसायिक विकास के लिए चीन का प्रथम कृत्रिण द्वीप है।

गौरतलब है कि कामगार ने तीन कोड़ वर्ग मीटर क्षेत्र पर काम पूरा कर लिया गया है। ताइजी के प्रेरित यह द्वीप दो डोल्फिन के आकार में होगा।

अन्तर्राष्ट्रीय

बांग्लादेश के सांसद की कोलकाता में हत्या, फ्लैट में मिले शव के टुकड़े, पुलिस जांच में जुटी

Published

on

Loading

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बांग्लादेश के एक सांसद की हत्या कर दी गई है। सांसद की पहचान अनवारुल अजीम के रूप में हुई है। अनवारुल के शव के कुछ टुकड़े कोलकाता स्थित एक फ्लैट से बरामद हुए हैं जहां वो रुके हुए थे। इस मामले में बांग्लादेश में 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि ये 2 लोग हत्या करके बांग्लादेश भाग गए। हालांकि अभी तक इस घटना पर बहुत विस्तृत जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

बांग्लादेश की झेनाइदाह -4 निर्वाचन क्षेत्र अनवारुल अजीम पश्चिम बंगाल में इलाज करवाने के लिए आए थे। कोलकाता पुलिस के मुताबिक यह एक सोची-समझी हत्या थी। बांग्लादेश की संसद की वेबसाइट के मुताबिक, अजीम बांग्लादेश अवामी लीग के सदस्य थे। वे तीन बार के सांसद थे। अजीम खुलना डिवीजन के मधुगंज के रहने वाले थे। उनकी पहचान सांसद के इतर बिजनेसमैन और किसान की भी थी।

बांग्लादेशी अखबार द बिजनेस स्टैंडर्ड के मुताबिक, कोलकाता पुलिस के डिप्टी पुलिस कमिश्नर ने कहा, “उनके शरीर को कई टुकड़ों में काट दिया गया था। शरीर के कुछ हिस्सों को कोलकाता के न्यू टाउन में संजीव गार्डन के एक फ्लैट से बरामद किया गया है।

Continue Reading

Trending