Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

अपराध रोकने में विफल मुख्यमंत्री अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करेः भाजपा

Published

on

अपराध रोकने में विफल मुख्यमंत्री, भाजपा, डा. चन्द्रमोहन, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, आर्थिक अपराधों का बोलबाला, मुख्‍यमंत्री का बड़बोलापन

Loading

अपराध रोकने में विफल मुख्यमंत्री, भाजपा, डा. चन्द्रमोहन, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, आर्थिक अपराधों का बोलबाला, मुख्‍यमंत्री का बड़बोलापन

BJP Logo

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि राजभवन के सामने दिन दहाड़े लूट, अशियाना की घटना, असिस्टेंट हाउसिंग कमिश्नर पर हमला, प्रदेश में अपराधी समर्थक सरकार का सबसे बड़ा सबूत है। पार्टी प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए पार्टी प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन ने कहा कि प्रदेश में चुनाव के निकट आते ही लूट, डकैती और आर्थिक अपराधों का बोलबाला हो गया है। सपा सरकार में आखिर आर्थिक अपराधों का खुलाशा पुलिस क्यों नहीं करती है। क्या आर्थिक अपराध सपा प्रायोजित तो नहीं है ?

प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन ने कहा कि मुख्यमंत्री ने गृह विभाग खुद अपने पास रखा हुआ है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शपथ ग्रहण के साथ ही बड़बोले बयान देते रहे लेकिन मुख्यमंत्री बताये कि आखिर सुपर सीट डीजीपी की उपलब्धि क्या है ? आखिर मुख्यमंत्री निक्कमे और नकारा अधिकारियों पर कार्यवाही क्यों नहीं करते ? मुख्यमंत्री से प्रदेश की जनता जबाब चाहती है आखिर वो कौन से कारण है कि कानून व्यवस्था बनाने में विफल अधिकारियों को ही महत्वपूर्ण स्थानों पर काबिज किया गया है।

प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन ने कहा कि मुख्यमंत्री ख्याली खुशफहमी में मग्न है प्रदेश की राजधानी से लेकर कोई भी जगह आज सुरक्षित नहीं है। प्रदेश में मार्च 2012 से लेकर 11 मई 2016 तक प्रदेश में 12335 हत्याये, 2965 बलात्कार, 6085 लूट-डकैती-चोरी, 7845 गुण्डागर्दी, 1245 अपहरण की घटनाये हो चुकी है। प्रदेश की पहचान आज भय और दहशत की हो गयी है।

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending