Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अस्पताल में

Published

on

Loading

वाशिंगटन| अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच.डब्ल्यू. बुश ह्यूस्टन के अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें मंगलवार को सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, मंगलवार को सांस लेने में परेशानी होने के बाद बुश को एम्बुलेंस से ह्यूस्टन मेथोडिस्ट अस्पताल में ले जाया गया था, जहां पर उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

एक ईमेल में बुधवार को प्रवक्ता जिम मैकग्राथ ने मीडिया को बताया कि सब कुछ सही है और अभी बताने के लिए कुछ नया नहीं है।

मैकग्राथ ने कहा कि एक दिन पहले बुश को एहतियातन अस्पताल ले जाया गया था। उन्होंने यह नहीं बताया कि 90 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति क्रिसमस अपने घर पर मना सकेंगे अथवा नहीं।

ब्रोंकाइटिस से संबंधित खांसी और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के कारण बुश ने 2012 का क्रिसमस भी इसी अस्पताल में मनाया था। इस दौरान अस्पताल से छुट्टी मिलने के पहले वह दो माह तक अस्पताल में भर्ती रहे थे।

पिछले साल जून में बुश ने अपना 90वां जन्मदिन अपने घर में पैराशूट जंपिंग करके मनाया था।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending