Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

पश्चिम बंगाल : आखिरी चरण में 25 सीटों पर मतदान जारी

Published

on

पश्चिम बंगाल : आखिरी चरण में 25 सीटों पर मतदान जारी

Loading

पश्चिम बंगाल : आखिरी चरण में 25 सीटों पर मतदान जारी

कोलकाता| पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में आखिरी चरण के तहत गुरुवार को 25 सीटों पर मतदान हो रहा है। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया।

इस चरण के तहत कूच बिहार जिले की नौ और पूर्वी मिदनापुर की 16 सीटों पर मतदान हो रहे हैं।

इस चरण के तहत 6,774 मतदान केंद्रों के 58 लाख से अधिक (58,04,019) मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें नौ अतिरिक्त मतदान केंद्र भी शामिल हैं। कुल 170 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है, जिनमें से 18 महिलाएं हैं। चुनाव आयोग 7,790 ईवीएम और 621 वीवीपीएटी मशीनों का इस्तेमाल कर रहा है।

कूच बिहार जिले की सीमावर्ती बस्तियों के निवासी लगभग सात दशकों में पहली बार मतदान करेंगे। यह इस लिहाज से एक ऐतिहासिक दिन है।

इस दौरान कुल 9,776 सीमावर्ती बस्तियों के निवासी मतदान करेंगे।

निर्वाचन आयोग ने पहली बार मतदान करने वाले इन 9,776 मतदाताओं के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। इनके लिए बैठने और व्हीलचेयर आदि की भी सुविधा है।

पूर्वी मिदनापुर में सभी की आंखें नंदीग्राम पर बनी हुई है। यहां तृणमूल कांग्रेस ने 2011 में कांग्रेस के साथ गठबंधन में 20 सीटें जीती थी।

इस चरण के तहत तृणमूल के स्टार उम्मीदवारों में सांसद सुवेधु अधिकारी (नंदीग्राम) हैं। इनका नाम ‘नारद न्यूज’ स्टिंग ऑपरेशन में भी चर्चा में रहा।

इसके अलावा अन्य उम्मीदवारों में तृणमूल से राज्यमंत्री सुदर्शन घोष दस्तीकार (महिषदाल), उदयन गुहा (दिनहाता) और एआईएफबी से परेश चंद्र अधिकारी (मेखलीगंज) हैं।

नेशनल

FIR दर्ज होने के बाद फरार हुआ केजरीवाल का पीए विभव कुमार, पुलिस लगा रही लोकेशन का पता

Published

on

Loading

नई दिल्ली। स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस की टीम एक्शन में आ गई है। अधिकारियों ने बताया कि यह एफआईआर महिलाओं के खिलाफ हिंसा के अपराध से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत दर्ज की गई। मालीवाल की ओर से कई पन्नों की शिकायत दर्ज कराने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। अब पुलिस इस मारपीट के मुख्य आरोपी विभव कुमार को तलाश रही है। हालांकि उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। खबर है कि वो दिल्ली छोड़कर किसी अन्य राज्य में छुपा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त स्वाति के साथ मारपीट हुई उस वक्त अरविंद केजरीवाल भी घर के अंदर ही मौजूद थे। इसलिए दिल्ली पुलिस उनसे भी पूछताछ कर सकती है। दिल्ली पुलिस की टीम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर जा सकती है। दिल्ली पुलिस घटना के समय मौजूद पुलिसकर्मियों और स्टाफ के बयान दर्ज करेगी। दिल्ली पुलिस सीसीटीवी की भी जांच करेगी जो सीएम आवास के अंदर लगे हैं।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस विभव के घर पहुंची थी लेकिन वो घर पर नहीं था इसलिए टीम वापस लौट गई। विभव कहां हो सकता है पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है। आज महाराष्ट्र में इंडी गठबंधन रैली है, पुलिस को शक है कि कहीं विभव महाराष्ट्र तो नहीं चला गया। पुलिस की करीब 10 टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है, जिसमें चार टीम विभव का लोकेशन पता लगा रही है। वह अमृतसर में भी हो सकता है।

इससे पहले स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट मामले में पुलिस ने मालीवाल का बयान दर्ज किया था। दिल्ली पुलिस की दो सदस्यीय टीम ने मालीवाल के आवास पर उनका बयान दर्ज किया। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मालीवाल ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर हुई घटना के बारे में पुलिस को बताया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एसीपी) पी एस कुशवाह के नेतृत्व में पुलिस टीम चार घंटे से अधिक समय तक मालीवाल के आवास पर रही।

Continue Reading

Trending