Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

हाईकोर्ट ने केन्द्र और राज्य सरकार को जारी किया नोटिस

Published

on

देवभूमि उत्तराखंड, जंगलों में आग, जनपद पौड़ी, एसडीआरएफ, आग बुझाने की जिम्मेदारी, 2 लोगों की झुलस कर मौत, नैनीताल हाईकोर्ट, केंद्र और राज्य को नोटिस

Loading

देवभूमि उत्तराखंड, जंगलों में आग, जनपद पौड़ी, एसडीआरएफ, आग बुझाने की जिम्मेदारी, 2 लोगों की झुलस कर मौत, नैनीताल हाईकोर्ट, केंद्र और राज्य को नोटिस

Uttarakhand-Forest Fire

नैनीताल। गर्मी के चलते भड़की आग में उत्तराखंड के 13 जिलों के जंगल चपेट में आ चुके हैं। इस मामले पर सुनवाई करते हुए नैनीताल हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य को नोटिस जारी कर शुक्रवार तक जवाब दाखिल करने के आदेश दिए हैं। इस मामले में अगली सुनवाई सोमवार को होगी। इस मामले में आज हुई सुनवाई में वन विभाग ने अपना जवाब अदालत के सामने रखा है। इस आग के बढ़ते प्रकोप से पर्यावरणविदों चिन्ता में हैं कि अभी यह हाल है तो जून के महीने में क्या हाल होगा। इस मामले में कुछ दिनों पहले हाईकोर्ट की पीठ ने संज्ञान लिया था। बताया जा रहा है कि कोर्ट इस मामले में आज वन विभाग के जवाब के बाद कोई फैसला ले सकती है जिससे इस आग को और फैलने से रोका जा सके।

देवभूमि उत्तराखंड के जंगलों में आग

गौरतलब है कि जंगल की आग लगातार आबादी की तरफ बढ़ रही है। आग बुझाने के चलते कई लोग अब तक झुलस गए है, तो कई जानवर भी आग में जिंदा भस्म हो गए है। वही गेहूं की फसल को भी आग ने अपनी चपट में लिया है। आग से पैदा हुई उत्तराखंड की इस आपदा से लोग परेशान होने के साथ राज्य की चिन्ता भी बढ़ा रहा है। वहीं इस मामले में पिछली सुनवाई के दौरान आग की बढ़ती घटना को देख नैनीताल हाईकोर्ट ने भी संज्ञान लेकर वन विभाग और जिलाअधिकारियों को भी निर्देश जारी किए थे।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending