Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

कश्मीर में सेना को बदनाम करने की साजिश नाकाम

Published

on

कश्‍मीर में सेना, बदनाम करने की साजिश नाकाम, लड़की से छेड़छाड़ का आरोप, श्रीनगर के हंदवाड़ा, सेना की फायरिंग, तीन युवकों की मौत

Loading

कश्‍मीर में सेना, बदनाम करने की साजिश नाकाम, लड़की से छेड़छाड़ का आरोप, श्रीनगर के हंदवाड़ा, सेना की फायरिंग, तीन युवकों की मौत

photo: static.dnaindia.com

सेना के जवानों द्वारा लड़की से छेड़छाड़ का आरोप साबित हुआ झूठा

श्रीनगर/नई दिल्ली। कश्मीर में भारतीय सेना को बदनाम करने की साजिश नाकाम हो गई है। राज्य में किस तरह से सेना की छवि खराब करने की साजिश रची जाती है, इसका खुलासा एक लड़की के बयान से हुआ है। घटनाक्रम के मुताबिक मंगलवार को श्रीनगर के हंदवाड़ा में एक लड़की के साथ हुई सेना के जवानों द्वारा छेड़छाड़ की अफवाह फैलने के बाद बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया और खासा बवाल मचा। लोग सेना के बंकर पर पथराव की कोशिश करने लगे।  हंदवाड़ा में प्रदर्शन के दौरान पथराव कर रही भीड़ को तितर-बितर करने और हिंसक प्रदर्शन रोकने के लिए सेना ने फायरिंग की, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई। दरअसल, हंदवाड़ा में कुछ शरारती तत्वों ने एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की। इसके बाद उपद्रवियों ने सेना के खिलाफ लोगों को उकसाया, जिससे हालात खराब हो गए।

पीड़ित लड़की बोली- किसी जवान ने नहीं की मेरे साथ छेड़छाड़

ताजा जानकारी के अनुसार अब सेना के खिलाफ साजिश की पीडि़त लड़की ने वीडियो में गवाही दी है। पीड़ित लड़की ने खुद सामने आकर बताया कि एक युवक ने पहले उसे थप्पड़ मारा था और फिर बाद में लोगों को इकट्ठा कर उन्हें उकसा दिया जिससे माहौल खराब हो गया। लड़की ने वीडियो में कहा है कि सेना के किसी जवान ने उसका उत्‍पीड़न नहीं किया और न ही उसके साथ छेड़छाड़ की। उसके साथ छेड़छाड़ करने वाला सेना का जवान नहीं था। एक लड़के ने इस पूरी अफवाह को फैलाया है। उसने कहा कि मैं अपने स्कूल से वापस आ रही थी उसी वक्त मैंने अपना स्कूल बैग अपनी दोस्त को दिया और बाथरूम जाने लगी। तभी एक स्थानीय लड़का वहां आया और उसने मेरा बैग छीनने की कोशिश की, मैंने उस लड़के का विरोध किया तो उसने मुझे थप्पड़ मारा। तभी एक पुलिसवाला आया और मुझे पुलिस स्टेशन ले गया। बाद में उस लड़के ने और भी लड़कों को भड़काया जिससे माहौल खराब हो गया।

अलगाववादियों ने की थी हंदवाड़ा से सेना की छावनी हटाने की मांग

सेना ने अपने एक बयान में ये भी कहा है कि लड़की ने सेना पर छेड़खानी का आरोप नहीं लगाया, छेड़छाड़ में कोई जवान शामिल नहीं है। लेफ्टिनेंट कर्नल एनएन जोशी (सेना पीआरओ) ने कहा कि हमने जो वीडियो रिलीज़ किया है, उस पर गौर करें तो सामने आता है कि कोई छेड़छाड़ नहीं हुई। ये सब सेना की छवि खराब करने के लिए किया गया है लेकिन अगर किसी ने गलती की है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस वीडियो से साफ है कि सेना पर जो छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं वो पूरी तरह बेबुनियाद हैं।  फिलहाल राज्य की मुख्यंमत्री महबूबा मुफ्ती ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं, वहीं सेना ने भी अपने स्तर पर जांच का भरोसा दिया है। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। इसे लेकर अलगाववादियों ने आज कश्मीर बंद का ऐलान किया है जिसके चलते प्रशासन ने शहर के कई इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी है।

नेशनल

प्रियंका का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मेरा भाई 4 हजार किमी पैदल चला, तब आप अपने महल में थे

Published

on

Loading

बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी शहंशाह हैं जो महल में रहते हैं लेकिन जनता से कटे हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, “वह (पीएम मोदी) मेरे भाई को शहजादा कहते हैं लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि यह शहजादे आपकी (लोगों की) समस्याएं सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर तक चले। उन्होंने मेरे भाइयों और बहनों, किसानों और मजदूरों से मुलाकात की और उनसे पूछा कि हम उनकी समस्याओं का कैसे समाधान कर सकते हैं।”

प्रियंका ने आगे कहा, ‘और एक तरफ आपके शहंशाह..हैं. महलों में निवास करते हैं। आपने कभी टीवी पर उनका चेहरे को देखा है? एकदम साफ सुथरा सफेद कुर्ता, एक दाग नहीं है धूल का। एक बाल इधर से उधर नहीं होता है। वो कैसे समझ पाएंगे कि आपकी मजदूरी, आपकी खेती। किस तरह से समझ पाएंगे कि आप किस दलदल में धंसे हुए हो। महंगाई से आप दबे हुए हैं। हर तरफ महंगाई, मेरी बहनें… मिट्टी का तेल आज कितने का हो चुका है? सब्जी खरीदने जाती हैं तो भाव क्या है उसका… पेट्रोल डीजल का दाम क्या है, किस तरह से गुजारा होता है। खेती के हर सामान पर जीएसटी लग रही है। हर सामान अब महंगा हो गया है। अगर कोई त्योहार होता है, कुछ खरीदना होता है, फीस भरनी पड़ती है, इलाज करना पड़ता है ये मोदी नहीं जान सकते हैं।

​कांग्रेस महा​सचिव प्रियंका गांधी पीएम पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने दस सालों में अधिकार कम करने का काम किया है। पहले के ​पीएम लोगों के बीच गांवों में जाते थे। लोगों की बातें और उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते थे। गुजरात ने पीएम मोदी को सबकुछ दिया। सत्ता दी. पर अब आप उनको देखते हैं, वह बड़े-बड़े लोगों के साथ दिखाई देते हैं। वे कभी किसानों या गरीबों को के बीच नहीं दिखते हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसी भी गरीब के घर नहीं गए।

Continue Reading

Trending