प्रादेशिक
आईटीबीपी में आठ सहायक सेनानी मुख्यधारा में शामिल
देहरादून। मसूरी स्थित आईटीबीपी परिसर में वीरवार को आठ सहायक सेनानी हिमवीरों की मुख्यधारा में शामिल हो गये। इनको 25 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण के बाद मुख्यधारा में शामिल किया गया है। आईटीबीपी अकादमी में आयोजित एसी जीडी बेसिक कोर्स के दीक्षांत एवं शपथ ग्रहण समारोह में इन सहायक सेनानियों ने देश की आन-बान और शान को बनाए रखने की शपथ ली। इन सहायक सेनानियों में उत्तराखंड़ से दो, हरियाणा से दो, हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड व पश्चिम बंगाल से एक-एक सहायक सेनानी बने।
आईटीबीपी की वेशभूषा में सजे नव सैन्य अधिकारियों की परेड का निरीक्षण अकादमी के निदेशक और महानिरीक्षक एचएस गौराया ने किया। दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि निदेशक एचएस गौराया ने कहा कि 25 सप्ताह में प्रशिक्षण के दौरान जो कुछ भी इन नव सैन्य अधिकारियों ने सीखा, वह जीवन पर्यंत काम आएगा। शपथ लेने के बाद अब इनके सामने कई चुनौतियां आएंगी। इनको धैर्य और संयम के साथ चुनौतियों का सामना करना होगा। इन नव सैन्य अधिकारियों को देश के विभिन्न हिस्सों से लेकर खासतौर पर ऊंचाई वाले इलाकों में सीमा की सुरक्षा की जिम्मेदारी का नेतृत्व करने का अवसर मिलेगा।
उस वक्त प्रशिक्षण में जो सिखाया गया, वही काम आएगा। दीक्षांत समारोह में कराटेबाजों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। परेड के बाद नव सैन्य अधिकारियों के कंधों पर परिजन और बल के अधिकारियों ने बैज लगाए। इसके बाद नव सैन्य अधिकारियों ने टोपी उछालकर जश्न मनाया। प्रशिक्षण के दौरान उत्तराखंड के हरिद्वार के विनोद कुमार को ओवरऑल बेस्ट ट्रेनी के खिताब से नवाजा गया। जबकि, बेस्ट इनडोर का अवार्ड प्रवीण कुमार और बेस्ट आउटडोर का अवार्ड देवाशीष राय को दिया गया।
‘देश सेवा के लिए हमेशा रहूंगा तत्पर’
हरिद्वार जनपद के खानपुर ब्लाक के प्रहलाद किसान परिवार में जन्मे विनोद अपनी ईमानदार कोशिश और परिश्रम केे बल पर सिपाही से अधिकारी बन गए। विनोद कुमार के पिता सौराज गांव में खेतीबाड़ी का काम करते हैं। विनोद वर्ष 2002 में आईटीबीपी में बतौर सिपाही भर्ती हुए थे। सिपाही से सफर शुरू करने के बाद आज विनोद असिस्टेंट कमांडेंट बन गए हैं। सिपाही से एक अधिकारी तक का सफर तय करने वाले विनोद कुमार का कहना है कि ईमानदार कोशिश और कठिन परिश्रम इंसान के लक्ष्य को आसान कर देता है। हालांकि लक्ष्य साधने के लिए अन्य घटक भी कारगर होते हैं।
विनोद ने युवाओं का संदेश दिया कि पैरामिलिट्री और सेना में अपार संभावनाएं हैं। राष्ट्र सेवा का स्वर्णिम अवसर ही सेना में मिलता है। आईटीबीपी अकादमी के परेड मैदान में नवें एससी जीडी के दीक्षांत समारोह में विनोद कुमार न सिर्फ सिपाही से अधिकारी बने, बल्कि इन्हें ओवरऑल बेस्ट ट्रेनी के खिताब से भी नवाजा गया। इस शानदार परेड की गवाह विनोद की मां विम्मू देवी भी बनीं। बेटे की सफलता पर विम्मू देवी कुछ बोल नहीं पाईं। खुशी से वह भावविभोर हो गईं। स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनके पिता परेड का हिस्सा नहीं बन पाए।
उत्तर प्रदेश
अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष
लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।
श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।
वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।
-
लाइफ स्टाइल1 day ago
थका-थका रहता है शरीर, ये हो सकता है कारण; जानें उपाय
-
आध्यात्म2 days ago
नौकरी में चाहिए प्रमोशन तो अपनाएं ज्योतिष के ये उपाय
-
नेशनल2 days ago
प्रियंका का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मेरा भाई 4 हजार किमी पैदल चला, तब आप अपने महल में थे
-
नेशनल2 days ago
अरविंदर सिंह लवली बीजेपी में शामिल, हाल ही में दिया था कांग्रेस से इस्तीफा
-
नेशनल2 days ago
सिद्दारमैया के करीबी मंत्री का बयान, पाकिस्तान जिंदाबाद बोलने वाले लोगों को गोली मार देनी चाहिए
-
नेशनल2 days ago
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने की राहुल गांधी की आलोचना, कहा- रायबरेली से चुनाव लड़कर कार्यकर्ताओं को गलत संदेश दिया
-
नेशनल2 days ago
झारखंड के पलामू में बोले पीएम मोदी- आपके एक वोट से आज अयोध्या में राम मंदिर बन गया
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
इमरान खान का सनसनीखेज आरोप, कहा- पाक सेना रच रही मेरी हत्या की साजिश