Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

कन्हैया के साथ शत्रुघ्न, भाजपा ने मांगा इस्तीफा

Published

on

छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की गिरफ्तारी, भाजपा के वरिष्ठ नेता और फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा, भाजपा ने मांगा इस्तीफा

Loading

पटना| जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) विवाद पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता जहां छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की गिरफ्तारी को सही बता रहे हैं, वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता और फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने पार्टी लाइन से हटकर इस गिरफ्तारी को गलत बताया है। बिहार भाजपा अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा कि अगर कन्हैया की गिरफ्तारी गलत है तो शत्रुघ्न को पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे देना चाहिए। फिल्म अभिनेता और बिहार के पटना साहिब से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, “जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष और हमारे बिहार के लड़के कन्हैया कुमार के भाषण की ट्रांस्क्रिप्ट मैंने सुनी है। उसने कुछ भी राष्ट्रविरोधी या संविधान के खिलाफ नहीं कहा है।” उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, “मैं उम्मीद करता हूं कि उन्हें जल्द ही रिहा कर दिया जाएगा। जितनी जल्दी यह होगा उतना अच्छा होगा।”

भाजपा नेता ने कहा कि फिलहाल जेएनयू जिस संकट से गुजर रहा है, उसकी वजह देश के राजनेताओं को ही पता होगी। उन्होंने लिखा, “यह एक अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संस्था है, जिसका बहुत ही गौरवशाली इतिहास रहा है।” शत्रुघ्न ने कहा कि इस संस्था में देश के कुछ चुनिंदा प्रतिभाशाली छात्र शिक्षा लेते हैं और यहां कुछ बहुत ही बेहतरीन शिक्षक भी हैं। इस संस्था को और अधिक शर्मिदगी से बचाना चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया, “हमें संस्थान की छवि को धक्का पहुंचाने वाले बयानों पर सजग रहना होगा। आखिर वह हमारे ही बच्चे और छात्र हैं।” पिछले काफी दिनों से अपने बयानों से भाजपा नेताओं को ‘खामोश’ करने वाले शत्रुघ्न के खिलाफ बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने हमला बोलते हुए कहा कि अगर कन्हैया की गिरफ्तारी गलत है, तो सिन्हा को पार्टी और संसद सदस्यता से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कन्हैया की गिरफ्तारी को गलत नहीं ठहराया जा सकता। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व भी सिन्हा पार्टी लाइन से हटकर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं।

नेशनल

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में दो आतंकियों को किया ढेर

Published

on

Loading

बारामूला। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच चल रही गोलीबारी में दो आतंकवादी मारे गए, जबकि एक नागरिक और दो सैनिक घायल हो गए। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक लश्कर का डिवीजनल कमांडर उस्मान और आतंक का पर्याय बने लश्कर के मुखौटा संगठन टीआरएफ के कमांडर बासित डार के फंसे होने की संभावना है। रात 12:30 बजे आतंकियों ने घेरा तोड़ भागने का प्रयास किया और उसके बाद दोनों ओर से गोलाबारी शुरू हुई है। बीते 48 घंटे में उत्तरी कश्मीर में आतंकियों व सुरक्षाबल के बीच दूसरी मुठभेड़ है।

इससे पूर्व मंगलवार को बांडीपोरा के रेंजी अरागाम में मुठभेड़ में भी दो सैन्यकर्मी घायल हुए थे। पुलिस को गुरुवार दोपहर बाद पता चला कि स्वचालित हथियारों से लैस दो-तीन आतंकी सोपोर में किसी जगह अपने संपर्क सूत्र से मिलने आए हैं। ये आतंकी चुनाव के दौरान किसी वारदात को अंजाम देने का षड्यंत्र रच रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने सोपोर और उसके साथ सटे इलाकों में मुखबिरों को सक्रिय किया। शाम सात बजे के करीब जब सुरक्षाबल तलाशी लेते हुए चक मोहल्ले में आगे बढ़ रहे तो मस्जिद से कुछ ही दूरी पर स्थित एक मकान में छिपे आतंकियों ने उन पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया।

जवानों ने जवाबी फायर कर आतंकियों को मुठभेड़ में उलझा लिया। जवानों ने आतंकियों की गोलीबारी के बीच ही आसपास के मकानों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। दावा किया जा रहा है कि इस दौरान फारूक अहमद नामक एक स्थानीय नागरिक के कंधे पर गोली लगी, जिससे वह जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह एक लैब टैक्निशियन है। इस भिड़ंत में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया है

Continue Reading

Trending