Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ी

Published

on

Loading

img-20160116-wa0001_14529भोपाल| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर गुरुवार को ठंड बढ़ने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान जताया है।

राज्य में हवाओं के रुख में जारी बदलाव से मौसम के मिजाज में भी बदलाव हुआ है। मौसम साफ होने से हालांकि धूप सुकून देने वाली है। मौसम में बदलाव की वजह से तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में मौसम शुष्क रहेगा।

भोपाल का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 10 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 6.3 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।  वहीं बुधवार को राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 24.8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 24.5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 24़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रादेशिक

राजस्थान के दौसा में सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को बेकाबू कार ने कुचला, तीन की मौत, 8 घायल

Published

on

Loading

दौसा। राजस्थान के दौसा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि छह को आगे के इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर किया गया। कार को जब्त कर लिया गया है, हालांकि चालक फरार है। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

हादसा गुरुवार की रात करीब 11.15 बजे हुआ है। सभी मृतक व घायल खानाबदोश परिवार के लोग थे, जो टीकाराम पालीवाल गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सड़क किनारे झुग्गी में रहते थे। हेड कॉन्स्टेबल बृजकिशोर ने बताया कि रात करीब 11.20 बजे घटना की सूचना पुलिस को मिली थी। फौरन पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि तेज रफ्तार कार के ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे सो रहे लोगों को कुचल दिया है। घटना की सूचना पर गुरुवार की देर रात महवा विधायक राजेंद्र मीणा हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों का हालचाल जाना और थाना इंचार्ज जितेंद्र सोलंकी को कार ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा।

जयपुर स्थित एसएमएस हॉस्पिटल में ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि दौसा के महवा से रेफर होकर 6 घायलों को यहां भर्ती किया गया था। इसमें से 1 दिलीप नाम के युवक को छुट्‌टी दे दी गई है। 5 अन्य को सर्जरी यूनिट में भर्ती रखा गया है। इसमें एक मरीज के सिर में थोड़ी ज्यादा चोट है, बाकी चार की स्थिति सामान्य है। इनका इलाज चल रहा है।

Continue Reading

Trending