Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

तमिलनाडु में पोंगल की धूम

Published

on

Loading

चेन्नई| तमिलनाडु में शुक्रवार को लोग उत्साह के साथ पोंगल मना रहे हैं। लोग सुबह जल्दी जगे और नहाने-धोने के बाद नए कपड़े पहनकर मंदिरों में पूजा के लिए जाते नजर आए। पोंगल के दौरान लोग सूर्य, वर्षा और खेतों में काम करने वाले जानवरों का शुक्रिया अदा करते हैं।

इस दिन घरों में पारंपरिक भोज बनता है। चकाराई पोंगल के तत्वों को दूध में उबाला जाता है और इसे ‘पोंगोलो पोंगल, पोंगोलो पोंगाल’ कहा जाता है।

शक्कर, घी और दूध से तैयार पारंपरिक भोज का भोग सूर्य को लगाया जाता है और उनका धन्यवाद किया जाता है। सभी पड़ोसी एक-दूसरे को चकराई पोंगल के साथ उत्सव की शुभकामनाएं देते हैं।

यह उत्सव चार दिनों तक मनाया जाता है। पहले दिन को ‘भोगी’ कहते हैं और इस दिन लोग अपने पुराने कपड़ों और अन्य चीजों को जलाकर नई चीजों से घर को सजाते हैं।

उत्सव के दूसरे दिन मुख्य पोंगल उत्सव मनाया जाता है और इस अवसर पर गांवों में खुले मैदान में मीठा पोंगल तैयार किया जाता है।

पोंगल के तीसरे दिन का उत्सव मट्टु पोंगल के नाम से जाना जाता है और इस दिन गायों और बैलों को स्नान कराया जाता है और उनके सीगों को रंग कर पूजा की जाती है।

इस अवसर पर महिलाएं पक्षियों को रंग-बिरंगे चावलों का भोग लगाकर उनसे अपने भाइयों की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगती हैं।

उत्सव के चौथे दिन यानी कान्नुम पोंगल के दिन लोग अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलते हैं।

हालांकि, स्थानीय लोगों के अनुसार जलीकट्टू के लिए प्रसिद्ध मदुरै जिले के अलंगनाल्लुर में पोंगल का उत्साह लोगों में कम नजर आ रहा है, क्योंकि सर्वोच्च न्यायालय ने जलीकट्टू पर रोक लगा दी है।

उत्तर प्रदेश

नोएडा: गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी की पानी की टंकी में मिली महिला का लाश, पुलिस को पति पर हत्या का शक

Published

on

Loading

नोएडा उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध नगर विश्‍वविद्यालय की पानी की टंकी में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। शुरुआती जानकारी से पता चला है कि महिला का पति फरार है, जो विश्‍वविद्यालय के बगल में ही बने सरकारी अस्पताल जिम्स का कर्मचारी बताया जा रहा है। पुलिस को संदेह है कि पति ने ही पत्नी को मौत के घाट उतारा है।

कोतवाली ईकोटेक-1 क्षेत्र के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय परिसर में राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के कर्मचारियों का स्टाफ क्वार्टर है। उसी में रहने वाले ड्राइवर की पत्नी का शव मिला है। सोमवार देर रात करीब 11 बजे के आस-पास बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर बनी सीमेंट की पानी की टंकी के अंदर मिला है। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि दो महीने पहले ही दंपती यहां पर रहने के लिए आए थे। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करने के बाद शव को पानी की टंकी में फेंक दिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड आर्डर) शिवहरि मीणा ने बताया कि गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय की छत पर बने सीमेंटेड पानी के टैंक एक महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। महिला का पति विश्वविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। पड़ोसियों ने बताया कि रात में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। वे अक्सर आपस में झगड़ते रहते थे। महिला का पति मौके से फरार है।

Continue Reading

Trending