Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सिर्फ विश्व कप के दौरान देखती हूं मैच : कृति

Published

on

Loading

मुंबई| अभिनेत्री कृति सेनन का कहना है कि वह क्रिकेट केवल विश्व कप के दौरान देखती हैं। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली उनके पसंदीदा क्रिकेटर हैं। सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के समारोह में जब कृति से उनके पसंदीदा क्रिकेट खिलाड़ियों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों में एम.एस धोनी, विराट और तेंदुलकर पसंद हैं।”

धोनी की बॉयोपिक में सुशांत सिंह राजपूत की सह-कलाकार के रूप में पहले कृति को लिया जाना था, लेकिन बाद में उनकी जगह कियारा आडवाणी को लिया गया। कृति को बाद में दिनेश विजान द्वारा निर्देशित एक अन्य फिल्म में सुशांत के साथ ले लिया गया।

कृति ने कहा, “मुझे खेल की ज्यादा जानकारी तो नहीं है, लेकिन जब कभी भी किसी खेल में शामिल होती हूं, तो उसका भरपूर आनंद लेती हूं। मुझे केवल विश्व कप के दौरान ही क्रिकेट देखने में मजा आता है।”

कृति जल्द मुंबई हीरोज फ्रेंचाइजी की ब्रांड एंबेसडर के रूप में दिखेंगी। इस टीम में रितेश देशमुख, सोहेल खान, बॉबी देओल व शाकिब सलीम व अन्य लोग हैं।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending