ऑफ़बीट
9 साल के लड़के ने चुराया मां का सैनिटरी पैड, फिर देखिए क्या हुआ
सैनिटरी पैड दिखाते हुए इस लड़के ने दोस्तों से पूछा–यह क्या हैं
नई दिल्ली। यूट्यूब पर जारी वीडियो, द पैड : ए पीरियड ड्रामा में अपनी ऑन-स्क्रीन मां के साथ माहवारी यानी पीरियड पर बात करता हुए 9 साल का आदित्य डिसूजा इंटरनेट पर छा गया है। पीरियड के बारे में जागरूकता फैलाने के मकसद से तैयार किए गए इस वीडियो को काफी पसंद किया जा
रहा है।
पीरियड या माहवारी के विषय पर जागरुकता फैलाने के उद्दशेय से जितने भी वीडियो बनाए जाते हैं उनमें सामान्यत: किसी किशोरी को लिया जाता है जो अपनी मां से पीरियड और उससे निपटने को लेकर कई सवाल पूछा करती है।
लेकिन इस वीडियो में स्थापित परंपरा को तोड़ते हुए 9 साल के लड़के आदित्य डिसूजा को लिया गया है, जो अपनी मां के साथ पीरियड पर खुलकर जानकारी हासिल करता है।
मुंबई के खार इलाके में रहने वाले आदित्य के मासूमियत भरे लहजे ने लाखों दर्शकों को प्रभावित किया है। ‘द पैड : ए पीरियड ड्रामा’ में परंपरा के विपरीत एक मां अपने 9 साल के बेटे से पीरियड के विषय पर बात करती है।
यह भी पढ़ें– मॉडल इतनी सेक्सी कि निकल जाए सिसकारी, सरकार ने लगाया बैन
इस वीडियो की शुरुआत होती है आदित्य के हाथ में एक सैनिटरी पैड से। इसे उसने अपनी मां की अलमारी से चुराया है। यह लड़का अपने घर आए दोस्तों को पैड दिखाते हुए पूछता है कि, ‘तुम लोगों को पता है यह क्या है? ‘
इसके बाद आदित्य इसे लेकर कुछ मजाक करता है। आदित्य की मां यह सब सुन रही होती है। उसके बाद वो अपने बेटे के साथ इस विषय पर बात करने का फैसला लेती है।
आदित्य को इस रोल को करने के लिए पीछे उसके माता-पिता का भी काफी हाथ है। आदित्य के पिता ने बताया, ‘वीडियो में काम करने से पहले आदित्य को पीरियड के बारे में कुछ भी नहीं पता था।
मेरी पत्नी जया और मैंने आदित्य से इस बारे में बात करने का फैसला लिया। हमने उसे कई डायाग्राम की मदद से पीरियड के बारे में समझाया और बताया कि यह कोई छुपाने वाली बात नहीं है।’
इस वीडियो को आईआईटी मुंबई से पढ़ाई करने वाले गगनजीत सिंह (26) ने बनाया है। यूट्यूब पर इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं। साथ ही इस वीडियो को फेसबुक पर भी खूब पसंद और शेयर किया जा रहा है। गगनजीत ने बताया कि यह वीडियो बच्चों और अभिभावकों, दोनों को जागरुक करने के मकसद से बनाया गया है। हम चाहते है कि हमारे समाज में पीरियड को लेकर जो रूढि़वाद है, वह खत्म हो।
ऑफ़बीट
Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने
नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।
जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।
एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।
ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?
एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’
-
ऑटोमोबाइल2 days ago
इन आसान उपायों से आप आसानी से बढ़ा सकते हैं अपनी बाइक का माइलेज
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत
-
नेशनल3 days ago
BJP में शामिल हुए मनीष कश्यप, कहा- बिहार को मजबूत करूंगा
-
नेशनल2 days ago
असदुद्दीन ओवैसी ने मुख्तार अंसारी को बताया शहीद, बोले- उन्हें जहर देकर मारा गया
-
नेशनल3 days ago
गृहमंत्री अमित शाह ने वाराणसी में काल भैरव मंदिर में की पूजा-अर्चना, बीजेपी की जीत का मांगा आशीर्वाद
-
नेशनल2 days ago
लोकसभा चुनाव : दूसरे चरण की 88 सीटों पर वोटिंग जारी, पीएम मोदी ने की रिकार्ड मतदान की अपील
-
नेशनल2 days ago
पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी
-
नेशनल3 days ago
अखिलेश यादव ने कन्नौज से दाखिल किया नामांकन, सुब्रत पाठक से होगी टक्कर