Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘सेक्सियस्ट एशियन वीमेन’ की सूची में फिर शीर्ष पर प्रियंका

Published

on

Loading

नई दिल्ली| बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर ‘सेक्सियस्ट एशियन वीमेन ऑन प्लानेट’ की 50 महिलाओं की सूची में शीर्ष पर हैं। पिछले चार साल में यह लगातार तीसरी बार है, जब प्रियंका इस सूची में शीर्ष पर हैं। ‘क्वांटिको’ अभिनेत्री प्रियंका ने स्वयं को विश्व स्तर पर साबित किया है। ब्रिटेन के ‘ईस्टर्न आई’ समाचार पत्र द्वारा 2015 के संस्करण के लिए वैश्विक स्तर पर किए गए सर्वेक्षण में प्रियंका को सबसे अधिक वोट मिले हैं।

‘देसी गर्ल’ के नाम से मशहूर प्रियंका इससे बेहद खुश व उत्साहित हैं। उन्होंने एक बयान में कहा, “इस खिताब से बहुत खुश हूं। मुझे वोट देने के लिए सभी का शुक्रिया। मुझे सबसे ‘सेक्सी’ महिला महसूस कराने के लिए ‘ईस्टर्न आई’ का भी धन्यवाद।”

‘ईस्टर्न आई’ के मनोरंजन विभाग के संपादक असजाद नाजिर का मानना है कि प्रियंका वैश्विक स्तर पर भारत का चेहरा बन गई हैें।

उन्होंने कहा, “प्रियंका विश्व स्तर पर भारत का गौरव बढ़ा रही हैं। अपनी कला से वह भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा की खाई पाट रही हैं। वह आगामी सालों में ऐसा करती रहेंगी।”

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामला: पुलिस ने एक और आरोपी को फरीदाबाद से पकड़ा, आज होगी कोर्ट में पेशी

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुंबई पुलिस की ये छठवीं गिरफ्तारी है। जिस शख्स को पुलिस ने पकड़ा है उसका नाम हरपाल सिंह है और उसे हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की आज MCOCA कोर्ट में पेशी भी होगी।

मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी बताया कि आरोपी हरपाल सिंह को मंगलवार तड़के मुंबई लाया गया और उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुंबई पुलिस ने अब तक इस मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक अन्य सदस्य और आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी ने पूछताछ के दौरान इस मामले में सिंह की संलिप्तता को उजागर किया था।

बता दें कि पुलिस ने रफीक चौधरी को इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि सिंह ने रफीक चौधरी को सलमान खान के आवास के आसपास ‘रेकी’ करने के लिए कहा था और इस काम के लिए उसे दो से तीन लाख रुपये भी दिए थे। वर्तमान में गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती सेंट्र्ल जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई का नाम गोलीबारी मामले में सामने आया है। माना जा रहा है कि अनमोल अमेरिका या कनाडा में है।

Continue Reading

Trending