Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ज्यादातर भारतीय वैज्ञानिक हैं धार्मिक

Published

on

Loading

न्यूयार्क| आधे से ज्यादा भारतीय वैज्ञानिक खुद को धर्म के करीब मानते हैं और लगभग एक तिहाई का मानना है कि विज्ञान व धर्म न केवल एक साथ मौजूद है, बल्कि एक दूसरे की मदद भी करते हैं। धार्मिक दृष्टिकोण को लेकर दुनियाभर के वैज्ञानिकों पर किए गए सर्वेक्षण से यह बात सामने आई है। आमतौर पर यह धारणा है कि वैज्ञानिक नास्तिक होते हैं। इस अध्ययन ने वैश्विक परिप्रेक्ष्य में इस धारणा को गलत करार दिया है।

अमेरिका की राइस यूनिवर्सिटी की मुख्य शोधकर्ता एलेन हावर्ड एक्लुंड के अनुसार, “भारत, इटली, ताईवान और तुर्की के आधे से ज्यादा वैज्ञानिक खुद को धार्मिक बताते हैं।”

एक्लुंड की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, “इस अध्ययन में चौंकाने वाली बात यह थी कि वैज्ञानिकों की तुलना में हांककांग की सामान्य जनसंख्या के करीब दोगुने लोगों ने खुद को नास्तिक बताया था। उदाहरण के लिए 55 प्रतिशत लोगों की तुलना 26 प्रतिशत वैज्ञानिकों समुदाय के लोगों से की गई थी।”

शोधकर्ताओं ने हांककांग के 39 प्रतिशत वैज्ञानिकों की तुलना 20 प्रतिशत सामान्य नागरिकों से की और ताईवान के 54 प्रतिशत वैज्ञानिकों की तुलना 44 प्रतिशत नागरिकों के साथ की।

एक्लुंड के अनुसार, “इस सर्वेक्षण में प्रतिभागियों से धर्म और विज्ञान के बीच टकराव के बारे में प्रश्न किया गया, तो बेहद कम वैज्ञानिकों ने ही इस बात को स्वीकार किया कि विज्ञान और धर्म के बीच परस्पर कोई टकराव होता है।”

ब्रिटेन में हुए सर्वेक्षण के आधार पर केवल 32 प्रतिशत वैज्ञानिकों ने ही माना कि विज्ञान और धर्म के बीच टकराव होता है। वहीं अमेरिका में यह आंकड़ा केवल 29 प्रतिशत था।

अध्ययन के आंकड़े बताते हैं कि हांककांग के 25 प्रतिशत, भारत के 27 प्रतिशत और ताईवान के 23 प्रतिशत वैज्ञानिकों का मानना है कि विज्ञान और धर्म एक साथ रहकर परस्पर एक दूसरे की मदद करते हैं। सर्वेक्षण में इस मत को स्वीकार करने वाले वैज्ञानिकों में सबसे ज्यादा संख्या भारतीय वैज्ञानिकों की थी।

इस अध्ययन के शोधार्थियों को विश्व के 9,422 उत्तदाताओं से यह जानकारी प्राप्त हुई। इस सर्वेक्षण में फ्रांस, हांककांग, भारत, इटली, ताइवान, तुर्की, ब्रिटेन और अमेरिका के प्रतिभागियों को शामिल किया गया था। शोधार्थियों ने 609 वैज्ञानिकों के साथ मिलकर गहन अध्ययन के लिए इन क्षेत्रों की यात्रा की थी।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending