Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

8वीं फेल ये लड़का बना करोड़पति, मुकेश अंबानी भी हैं इनके मुरीद

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कहते है ‘अगर किसी काम को करने के लिए मन में अटूट विश्वास और कठोर संकल्प हो तो आपको कामयाब बनने से कोई नहीं रोक सकता। अक्सर लोगों का मानना होता है कि जो इंसान अपने करियर टाइम में पढ़ने में अच्छा होता है वो ही जीवन में सफल हो पाता है। लेकिन असल सच्चाई इसके बिलकुल विपरीत है क्योंकि जरुरी नहीं जो बच्चा क्लास में पढने में फेल हो जाता हो वो जीवन में भी फेल हो जाए हो सकता है कि अपनी लगन और समझदारी से वो जीवन का सबसे सफल इंसान साबित हो।

जी हां। आज हम एक ऐसे ही लड़के की स्टोरी लेकर आएं है। जिसने पढ़ाई में अच्छी परफारमेंस नहीं दे पाने के बाद भी अपने माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। इतना ही नहीं आठवीं में फेल होने वाला यह लड़का आज करोड़पति है और बड़ी-बड़ी कंपनियां इसकी क्लाइंट हैं। 23 साल की उम्र में यह लड़का अपना एक अलग मुकाम बना चुका है।

त्रिशनित 23 साल की उम्र में साइबर सिक्युरिटी एक्सपर्ट बनकर करोड़ों की इनकम कर रहे हैं। ह्यूमन ऑफ बॉम्बे के फेसबुक पेज त्रिशनित की कामयाबी की कहानी प्रकाशित हुई है। इसमें उनके बारे में कई ख़ास जानकारियां दी है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसा त्रिशनित का बचपन से ही कंप्यूटर में रुझान था। वह हमेशा वीडियो गेम खेलता रहता था और इससे उनके पिता काफी परेशान रहते। उनके पिता रोज कंप्यूटर का पासवर्ड चेंज करते लेकिन त्रिशनित पासवर्ड क्रेक कर गेम खेलना लगता।

इसे देखकर उनके पिता प्रभावित हुए और नया कंप्यूटर लाकर दे दिया। एक दिन त्रिशनित की प्रिंसिपल ने उनके माता-पिता को स्कूल बुलाकर बताया कि उनका बेटा 8वीं में फेल हो गया है। इसके बाद त्रिशनित के माता-पिता ने पूछा कि वह क्या करना चाहते हैं?

इसके बाद उन्होंने निर्णय किया कि वह कंप्यूटर में अपना करियर बनाएंगे। इसके बाद त्रिशनित ने स्कूल छोड़ दिया और कंप्यूटर की बारीकियों सीखने लगे। 19 साल की उम्र में वह कंप्यूटर फिक्सिंग और सॉफ्टवेयर क्लीनिंग करना सीख गए. इसके बाद उन्होंने छोटे प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर दिया. उनके काम की एवज में उन्हें पहला चेक 60 हजार रुपए का मिला।

इस राशि से उन्होंने खुद की कंपनी खोलने का प्लान बनाया। आज उनकी कंपनी को टीएसी सेक्यूरिटी सॉल्यूशन के नाम से जाना जाता है ।यह कंपनी साइबर सिक्युरिटी के क्षेत्र में काम कर रही है।

बता दें कि, आठवीं में फेल होने बाद अनुसा ने स्कूल से दूरी बना ली। इसके बाद 12वीं से डिस्टेंस एजुकेशन करके बीसीए किया ।

21 साल की उम्र में ही त्रिशनित ने अपनी कंपनी की शुरुआत कर दी थी।

इतना ही बल्कि आज त्रिशनित से रिलायंस, पंजाब पुलिस, एवन साइकिल और अमूली जैसी बड़ी कंपनियां साइबर सिक्युरिटी से जुड़ी उनकी सेवाएं ले रही हैं। उन्होंने हैकिंग पर भी ‘हैकिंग टॉक विद त्रिशनित अरोड़ा’ ‘दि हैकिंग एरा’ और ‘हैकिंग विद स्मार्ट फोन्स’ नाम से किताबें भी लिखी हैं।

 

 

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending