Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

जापान में भारी बर्फबारी, 7 मरे

Published

on

Loading

टोक्यो| जापान में बीते सप्ताहांत भारी बर्फबारी से सात लोगों की मौत हो गई, जबकि सैकड़ों लोगों का देश के अन्य हिस्सों से संपर्क टूट गया। जापान टाइम्स ने सोमवार को अपनी रपट में बताया कि शुक्रवार से ही जापान के कुछ हिस्सों में एक मीटर से अधिक बर्फबारी हुई है। इस बर्फबारी में कई पेड़ गिर गए हैं जिससे सड़कें जाम हो गई हैं।

बर्फबारी में मरने वाले लोग टकोका और तोयामा परिक्षेत्र के हिमी और तोकुशीमा परिक्षेत्र के त्सुरुं गी के रहने वाले थे।

रविवार को मियोशी शहर और तोकुशीमा परिक्षेत्र से सटे इलाके त्सुरुं गी और हिगाशिमियोशी में रहने वाले लगभग 1200 लोगों का देश के अन्य हिस्सों से संपर्क टूट गया है।

हालांकि सोमवार तक कुछ सड़कों को पुन: खोल दिया गया, लेकिन अभी भी 400 घरों में रहने वाले तकरीबन 700 लोगों फंसे हुए हैं। बर्फ और गिरे हुए पेड़ों को सड़कों से हटाने के लिए ग्राउंड सेल्फ-डिफेंस फोर्स (जीएसडीएफ) के जवानों ने मोर्चा संभाल रखा है।

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending