Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

महाराष्ट्र में ओमीक्रॉन के 7 नए मामले दर्ज, साढ़े तीन साल का बच्चा भी शामिल

Published

on

Loading

शुक्रवार को महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन के 7 नए मामले दर्ज किए गए। इनमे एक साढ़े तीन साल का बच्चा भी शामिल है। 7 नए मामले सामने आने से अब राज्य में ओमीक्रॉन से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 17 हो गई है। जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र में कोरोना से संक्रमित 695 नए केस दर्ज किए गए हैं।

ओमीक्रॉन के 7 नए मामले दर्ज 

राज्य की राजधानी मुंबई से 3 मामले सामने आए हैं। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की हालिया रिपोर्ट के अनुसार राज्य में सात नए ओमिक्रोन मामले सामने आए हैं, जिनमें से तीन मुंबई से और चार पिंपरी चिंचवाड़ नगर निगम से हैं।

तंजानिया से लौटा यात्री धारावी का निवासी

स्वास्थ विभाग ने कहा, ‘मुंबई के तीन मरीज क्रमशः तंजानिया, यूके और दक्षिण अफ्रीका-नैरोबी के सभी पुरुष हैं।’ नगर निगम ने जानकारी दी कि ‘तंजानिया से लौटा यात्री घनी आबादी वाले धारावी स्लम क्षेत्र का निवासी था, लेकिन समुदाय में घुलने-मिलने से पहले वो आइसोलेट था।’

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending